Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

क्या दिमाग के अंदर भी हो सकता है कैंसर? जानें क्या होते हैं इसके लक्षण

दिमाग पूरे शरीर को चलाता है. ऐसे में अगर उसकी सेहत का सही तरह ख्याल न रखा जाए तो समस्याएं बढ़ सकती हैं. ब्रेन की हेल्थ की छोटी से छोटी चीजों का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, वरना कई बीमारियां दस्तक दे सकती हैं. इन्हीं में एक बीमारी है दिमाग के अंदर कैंसर होना।.

इसे सामान्य भाषा में ब्रेन ट्यूमर कहते हैं. ग्लोबोकैन 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ब्रेन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम ट्यूमर की वजह से 2,51,329 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं ब्रेन कैंसर के लक्षण और बचने के उपाय…

ब्रेन ट्यूमर क्या होता है
सिर की हड्डी और दिमाग में किसी भी तरह की गांठ ब्रेन ट्यूमर होती है. आमतौर पर इसे कैंसर से जोडक़र देखा जाता है लेकिन हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो जानलेवा हो सकता है. ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है, इसलिए सावधान रहना चाहिए।

ब्रेन कैंसर कितना खतरनाक
ब्रेन ट्यूमर या ब्रेन कैंसर खतरनाक बीमारी है. यह सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करती है, क्योंकि दिमाग ही पूरे शरीर को संचालित करता है. बुजुर्गों में ट्यूमर बनने का खतरा हो सकती है. 20 से 40 साल की उम्र में ज्यादातर कैंसर रहित और 50 साल से ज्यादा उम्र वालों में कैंसर वाले ट्यूमर की आशंका ज्यादा रहती है।

ब्रेन ट्यूमर कितने तरह का होता है

1. नॉन कैंसरस ब्रेन ट्यूमर
इसे कैंसर रहित ब्रेन ट्यूमर कहते हैं, जो ब्रेन में धीरे धीरे बढ़ता है. साइज और जगह के आधार पर इसे आसानी से निकाला जा सकता है, सर्जरी के बाद  15 से 20 साल तक मरीज आसानी से जिंदगी जी सकते हैं.

2. कैंसरस ब्रेन ट्यूमर
इसे प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है. इसकी सर्जरी के बाद मरीज 2 से तीन साल ही जिंदा रह पाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग सर्जरी करवाने से बचते हैं. इससे उन्हें उल्टी, सिरदर्द, सीजर अटैक या उठने-बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

3. मेटास्टेसिस ट्यूमर
मेटास्टेसिस ट्यूमर होने पर  लंग कैंसर, लीवर कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढऩे लगता है. ऐसे लोगों में कैंसर की वजह से ये सेल्स ब्रेन तक पहुंचकर उसे डैमेज करने लगते हैं. ये ट्यूमर किसी अन्य बीमारी की वजह से ब्रेन में जन्म लेते हैं।

ब्रेन कैंसर के लक्षण
1. लगातार सिरदर्द बढऩा, एक ही स्थान पर बार-बार दर्द उठना, दवा के बाद ठीक और फिर से दर्द का शुरू होना।
2. सिरदर्द के साथ उल्टी और जी मिचलाना हो सकता है।
3. ब्रेन ट्यूमर की वजह से आंखों में समस्या आ सकती है, धुंधलापन हो सकता है।
4. ब्रेन कैंसर में बोलने में कठिनाई हो सकती है।
5. कुछ मामलों में ब्रेन ट्यूमर की वजह से सुनने में दिक्कत हो सकती है।
6. ब्रेन कैंसर के मरीजों में संतुलन बनाने में समस्याएं हो सकती हैं।
7. ब्रेन ट्यूमर के कारण मानसिक परिवर्तन हो सकते हैं, जैसे कि भूलने की बीमारी, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन
8. ब्रेन कैंसर के मरीजों में कमजोरी और थकान हो सकती है।
9. ब्रेन ट्यूमर के कारण मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है।
10. कुछ मामलों में, ब्रेन कैंसर के मरीजों में दौरे पड़ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!