Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रामनगर में यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण हेतु शिविर आयोजित किया जायेगा

➲ जिलाधिकारी की पहल से रामनगर के दिव्यांग पेंशनरों के यूडीआईडी कार्ड होंगे पंजीकृत।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2022, म,मंगलवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे यूडीआईडी कार्ड से वंचित दिव्यांगजन जो दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत हैं जहाँ से उनका हल्द्वानी अथवा रामनगर आना असम्भव है, जिनका किसी कारणवश यूडीआईडी कार्ड पंजीकृत नहीं हो पाया था, ऐसे दिव्यांग पेंशनरों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए रामनगर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे यूडीआईडी कार्ड का पंजीकरण किया जा सके।
➲ इस आशय की जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने बताया कि विकास खण्ड रामनगर में पेंशन प्राप्त कर रहे 362 लाभार्थियों के यूडीआईडी पंजीकृत किए जाने है। विकासखण्ड रामनगर में दिनांक 29 जुलाई से 05 अगस्त तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

➲ विकासखण्ड रामनगर में 29 जुलाई (शुक्रवार) को प्रा.वि. धनपुर में प्रातः 09 बजे, प्रा.वि. बन्दरजूडा में प्रातः10ः00 बजे, प्रा.वि. बैलपड़ाव में प्रातः11ः00 बजे, प्रा.वि. रतनपुर में दोपहर 01ः00 बजे, प्रा.वि. मोहनपुर रौतेला में दोपहर 02ः00 बजे तथा आँगनबाड़ी केन्द्र छोई में सांय 03ः00 बजे मिनी कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 30 जुलाई (शनिवार) को पंचायतघर जोगीपुरा में प्रातः 10ः00 बजे, पंचायतघर चिल्किया में प्रातः11ः00 बजे, प्रा.वि. उदयपुरी चौपड़ा में दोपहर 12ः00 बजे, प्रा.वि. पीपलसाना में दोपहर 01ः00 बजे, एनएन सैन्टर हल्दुआ थारी में दोपहर 02ः00 बजे तथा पंचायतघर पीरूमदार में सायं 03ः30 बजे साथ ही 31 जुलाई (रविवार) को प्रा.वि. शिवनाथपुर पुरानी बस्ती, गाँधीनगर में प्रातः 08ः00 बजे, पंचायतघर मालधनचौड़ में प्रातः 10ः00 बजे, पंचायतघर चन्द्रनगर में दोपहर 12ः00 बजे तथा पंचायतघर गौतमनगर दोपहर 01ः00 बजे तक मिनी कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा जनपद नैनीताल में 05 अगस्त (शुक्रवार) को आँगनबाड़ी केन्द्र, हरिनगर वार्ड नं०-13 तल्लीताल में प्रातः 10ः00 बजे तथा आँगनबाड़ी केन्द्र, बड़ा बाजार वार्ड नं०-11 मल्लीताल में दोपहर 02ः00 बजे तक कैम्प लगाये जायेगे।
➲ साथ ही सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपंकर घिल्डियाल को आयोजित होने वाले शिविरों में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण हेतु लैपटॉप एवं स्कैनर के साथ उपस्थित होकर मौके पर ही दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!