Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अमृत योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर एवं ढालवाला में संचालित सीवर लाईन के कार्यों को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। मंत्री वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल ने मंथन सभागार में नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत संचालित जल जीवन मिशन, पेयजल आपूर्ति/निर्माणकार्यों, जल स्त्रोत, नमानी गंगे व गंगा प्रदूषण इकाई के कार्याें के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए रेखीय विभागों के अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अमृत योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर एवं ढालवाला में संचालित सीवर लाईन के कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत पानी के पुराने स्त्रोतों का बेहतर उपयोग एवं सरक्षण करने के भी निर्देश दिए।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति को लेकर जनमानस को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए तथा संचालिंत कार्याें को तेजी से पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कहा कि सीवर लाईन के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं ताकि जनमानस को आवागमन एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति एवं अन्य योजनाओं की प्रगति तथा आ रही कठियानाइयों की जानकारी ली। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने क्रमवार रेखीय विभागों के अधिकारियों से प्रगतिशील कार्यों को समयसीमा तय कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय करते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पेयजल लाईन आदि कार्यों पर बार-बार सड़क खोदे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विभागों को समन्वय से कार्य करने तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के अनुमोदन के उपरान्त ही सड़क पर लाईन बिछाने का कार्य किया जाए। ताकि निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूर्ण हो जिससे जनमानस को भी सुगमता रहेगी तथा बार-बार सड़क खोदने से जनमानस को हो रही परेशानी से बचाया जा सकेगा।

बैठक में अपर सचिव/एमडी जल संस्थान उदयराज सिंह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सौरभ गंहरवार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, आदि जनप्रतिनिधि एवं अपर जिलाधिकारी टिहरी रामजीशरण शर्मा, सीई हैडक्वाटर एस.सी पंत, एसई टिहरी आलोक कुमार, एसई देहरादून प्रवीण कुमार राय, महाप्रबंधक दीपक मलिक, एससीजी नमानी गंगे अक्षय कुमार, ईई.एसआईयू देहरादून एस हसन, उत्तराखण्ड पेयजल निगम राजीव सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!