Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड आने का दिया न्यौता

पर्यटन के लिए मिले प्रथम पुरस्कार पर आभार जताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 अक्टूबर 2022, शनिवार, नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्यौता दिया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से उनके मौलाना आजाद रोड़, दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्यौता देने के साथ-साथ राज्य में पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड को मिले बेस्ट एडवेंचर टूरिज़्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए दिये गये प्रथम पुरस्कार के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसके लिए उनका आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने उपराष्ट्रपति से हुई बातचीत में उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीति, माणा जैसे सीमान्त गाँवों में पर्यटन गतिविधियों को संचालित कर रही है। अमरनाथ की भांति नीति घाटी स्थित टिम्मरसैण महादेव में बनने वाले बरफानी शिवलिंग के दर्शन हेतु जहाँ एक ओर अनेक श्रृद्धालु वहाँ दर्शनार्थ आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक समय भारत-तिब्बत व्यापार के लिए मशहूर रही गरतांग गली के जीर्णोद्वार के बाद वहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से हुई चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि जब वह रेल राज्य मंत्री थे तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज बनकर तैयार हो रहा है। परियोजना के निर्माण कार्यों के दौरान कुछ लोगों के घरों में दरारें आई हैं जिसके लिए उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!