Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दुध्याड़ी देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया

गाँव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा : पंचायतीराज मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2022, बुधवार, नई टिहरी। वन पंचायतों में अलग-अलग प्रजाति के पेड़ लगाकर पंचायतें अपनी इनकम जनरेट करें। ग्राम पंचायतों में मेले लगायें, इससे हमारी लोक संस्कृति जीवित रहेगी और देश-विदेश में पहचान मिलेगी।
उक्त बात प्रदेश के मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को अपने गढ़वाल भ्रमण के चौथे दिन विधान सभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत पट्टी गोनगढ़ विकासखण्ड भिलंगना टिहरी गढ़वाल पहुँचकर माँ दुध्याड़ी देवी मेले में प्रतिभाग कर देवी की डोली के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने माँ दुध्याड़ी देवी मेले को राजकीय मेला घोषित करते हुए सभी तरह के फण्ड दिये जाने की भी घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड काल में देश को डिगने नहीं दिया। एक ओर जहां चीन जैसे देश में आज भी लॉकडाउन चल रहा है वहीं उनके प्रयासों के बाद भारत में सभी देशवासियों का वैक्सीनेशन करने के साथ ही अन्य देशों को भी वैक्सीन निर्गत की गई। उनके नेतृत्व में कोविड काल के बाद आज देश निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।

चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उत्तराखण्ड पहुँचे, इससे लोगों को कोविड काल के दौरान हुई क्षति की पूर्ति हुई है। चारधाम के बाद अब सरकार शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है, इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है, हमने सात सर्किट बनाये हैं, ताकि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को टूरिज्म एवं योगा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पुरस्कृत भी किया गया है।

पंचायत मंत्री महाराज ने कहा कि हम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए दीन दयाल मिनी सचिवालय बना रहे हैं। स्वच्छता को लेकर पंचायतों में कॉम्पेक्टर लगा रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वन पंचायतों में अलग-अलग प्रजाति के पेड़ लगा कर पंचायतें अपनी इनकम जनरेट करें। ग्राम पंचायतों में मेले लगायें, इससे हमारी लोक संस्कृति जीवित रहेगी और देश-विदेश में हमें पहचान मिलेगी। कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आनी चाहिए, गाँव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लाटा-सीता कोट-भट्टगाँव-चौठारा कोट-कोट पौनाडा, दुध्याड़ी देवी मंदिर और घापडर मोटर मार्ग के डामरीकरण की डीपीआर शीघ्र तैयार की जाएगी। विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह द्वारा कैबिनेट मंत्री महाराज का स्वागत करते हुए विकास खण्ड भिलंगना के अन्तर्गत 11 मोटर मार्ग लागत धनराशि कुल 399.84 लाख के नव निर्माण की मांग की गई। लोक निर्माण एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 17 दिसंबर को वह टिहरी जनपद को लोक निर्माण, लघु सिंचाई एवं पंचायती राज विभाग की 1289.82 लाख की लागत की विकास योजना की सौगात भी देने जा रहे हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भिलंगना वासुमति घाणता, जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, मेला समिति के अध्यक्ष पूरब सिंह पंवार, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार कठैत, महामंत्री धनपाल सिंह राणा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देहरादून प्रियंका गुसांई, प्रधान पौनाड़ा प्रमिला, एसडीएम के.एन. गोस्वामी, डीपीआरओ एम.एम. खान, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि जे.एस. खाती, एडीआईओ भजनी भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य एवं विशाल जनसमूह मौजूद रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!