Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना वीडियो ऑफ करने वाले अधिकारियों का माँगा स्पष्टीकरण

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दास्त : रेखा आर्या

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत निर्माण के लिए दिए जायेंगे फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के रूप में भवन : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला सशक्तिकरण और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ ली बैठक, दिए अहम दिशा निर्देश

नंदा गौरा योजना के आवेदन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने के दिये निर्देश,ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर आवेदन करने के लिए प्रचार-प्रसार करने के भी दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023, देहरादून। आज महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं महिला कल्याण विभाग की विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली। बैठक में समस्त जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे।

वही आज की बैठक के दौरान कुछ जिलों के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना वीडियो ऑफ किया था जिस पर विभागीय मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी का स्पष्टीकरण माँगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पूर्व में भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

वहीं आज की बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी वात्सल्य योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नन्दा गौरा योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभाथियों के रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानियों के संबंध में भी सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों से जनपदवार जानकारी प्राप्त की।उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 22 अक्टूबर 2023 से नन्दा गौरा योजना के तहत लाभार्थियों का आवेदन आनलाईन प्रक्रिया के माध्यम किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानियों के संबंध में मंत्री ने कहा कि ऐसी बालिकाएं जो पोर्टल प्रारंभ होने से पूर्व पैदा हुईं है और अपना छः माह की समय सीमा पूर्ण कर चुकी हैं, उन बालिकाओं का आवेदन ऑफलाईन के माध्यम से होगा तथा जो बालिकाएं पोर्टल प्रारम्भ होने के बाद पैदा हुईं हैं, उन बालिकाओं का आवेदन ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से ही होगा।

मंत्री रेखा आर्या ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में नन्दा गौरा योजना के लाभार्थियों को व्यापक रूप से जागरूक किया जाए। साथ ही कहा कि विभाग को महिला कल्याण कोष के लिए आबकारी विभाग के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क के रूप में 08 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण, महिलाओं को स्वरोजगार, एकल महिलायें, महिलाओं सुरक्षा, ऐसे बच्चे जो आपदा में अनाथ हुए हैं और दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक रूप से सहायता करना इन सभी बिन्दुओं पर विचार करते हुए 15 नवम्बर 2023 तक इस संबंध में एक प्रस्ताव और रूपरेखा बना ली जाए।

इस दौरान बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा की 09 पहाड़ी जनपदों की महिलायें जो प्रधानमंत्री आवास योजना या कोई अन्य योजना जिनके माध्यम से उनका आवास निर्माण न हो पाया हो तो ऐसी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत निर्माण के लिए फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के रूप में या तो धनराशि उपलब्ध करायी जाए अथवा फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के रूप में दो कमरे के बराबर उनको छत मुहैया करा पायें। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस बिन्दु को भी प्रस्ताव में शामिल किया जाए।

इस अवसर पर सचिव हरिचन्द्र सेमवाल, निदेशक प्रशान्त आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!