Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
अल्मोड़ाउत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया पत्रकारों के साथ संवाद, केन्द्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियाँ

प्रधानमंत्री जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली हैं कई सारी उपलब्धियाँ और योजनायें : रेखा आर्या

इन 9 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ाया है देश का मान व सम्मान : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 जून 2023, अल्मोड़ा। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा स्थित एक निजी होटल में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की जहाँ उन्होंने पत्रकारों के साथ संवाद किया और केन्द्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देशभर में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और जनता के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जा रही है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थीं और उनकी पुनः चुनावी जीत के बाद वे 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। तब से इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के दौरान कई पहल की गईं, जिनमें से जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति आदि अनेक प्रमुख योजनायें शामिल हैं। इनके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक सुधारों की पहलों, घर-घर तक बिजली पहुँचाना, हर घर नल, नई सड़कों का निर्माण, नागरिकता संशोधन बिल, एकल भारत अभियान, देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में सुधार, आत्मनिर्भर भारत अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व के संबंध में कानूनी सुधार, देश के आंतरिक और बाह्य मामलों में नीतियों के संशोधन आदि कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों भी शामिल है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इनके अलावा कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक से निजात दिलाना, भव्य राम मन्दिर का निर्माण, उज्जैन महाकाल का लोकार्पण, काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण, नए संसद भवन का निर्माण आदि अनेक ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश ने अनेकों ऐसी उपलब्धियाँ इन 9 वर्षों के शासनकाल में प्राप्त की हैं जिनको जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक कहा है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसी योजनायें बनाई जा रही हैं जिनसे हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ पर्यटन, योग-आयुष एवं आयुर्वेद को बढ़ावा मिलने के साथ ही हमारी आर्थिकी भी मजबूत होगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महाजनसंपर्क अभियान अश्वनी त्यागी, सांसद अजय टम्टा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित दोसाद, कार्यक्रम संयोजक संजय डालाकोटी, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र जोशी, जगत तिवारी सहित पार्टी कार्यकर्ता और सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!