Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ उपचुनाव में तेज किया प्रचार, कांग्रेस पर किए तीखे हमले

सनातन विरोधी है कांग्रेस, सनातनियों की आस्था और धार्मिक पहचान पर कर रही है लगातार हमले- रेखा आर्या

केदारनाथ में कांग्रेस का करप्शन नहीं, भाजपा द्वारा किया गया विकास का प्रदर्शन विजयी होगा- रेखा आर्या

महिलाओं और युवाओं की विरोधी है कांग्रेस, इस पार्टी ने कभी इनका भला नहीं किया- रेखा आर्या

रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार को तेज कर दिया है। रेखा आर्या ने आज क्षेत्र के अगस्त्यमुनि नगर मंडल के अंतर्गत सिल्ली, सौडभटगाँव, क्यार्क, नाकोट और बनयाडी गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे। जन संवाद के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जनता की समस्याओं और चुनौतियों को गंभीरता से सुना और चुनाव के उपरांत उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने केदारवसियों से कहा कि यह सरकार बनाने का चुनाव नहीं बल्कि अपनी विधानसभा के लिए एक समर्पित और उचित प्रतिनिधि चुनने का चुनाव है। रेखा आर्या बोलीं कि जनता ऐसा विधायक चुने जो क्षेत्र के विकास में ‘ट्रिपल इंजन’ जोड़े और क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित होकर कार्य करे।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ने मातृशक्ति के रूप में बहन शैला रानी रावत जी को केदारनाथ के प्रतिनिधित्व का अवसर दिया था और एक बार फिर भाजपा ने महिला पर भरोसा जताकर मातृशक्ति के रूप में आशा नौटियाल को केदारनाथ विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।यह पार्टी की महिला हितैषी नीति का ही प्रमाण है, इसीलिए हम केदार की जनता से अनुरोध करते है कि आगामी 20 तारीख़ को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बहन आशा नौटियाल को भारी मतों से विजयी बनाएं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केदारनाथ के पूर्व में विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी, अपने विधायक रहते विधायक निधि तक को पूरा खर्च नहीं कर पाए थे। इसीलिए जनता अब आशा नौटियाल के रूप मे एक ऐसा विधायक चुनने जा रही है जोकि केवल और केवल क्षेत्र के विकास हेतु संकल्पित है।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा पीआरडी जवानों और आंगनवाड़ी की बहनों का सर्वांगीण विकास भी भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। पीआरडी जवानों की वेतन बढ़ोतरी हो, उनके आश्रितों को लाभान्वित करना हो या फिर महिलाओं को 33 फ़ीसदी का आरक्षण देना हो.. यह हमारी सरकार की दूरदर्शी सोच के ही परिणाम हैं कि आज प्रदेश की महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं। इसलिए मैं केदारनाथ विधान सभा की महिलाओं से ख़ास अनुरोध करती हूं कि भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर अपनी विधानसभा का भविष्य तय करें।

रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी नीतियों में युवाओं और महिलाओं को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए रेखा आर्या ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जोकि सभी धामों को नव्य भव्य स्वरूप दे रही है जबकि दूसरी तरफ़ कांग्रेस की हिंदू विरोधी सोच किसी से छुपी नहीं है।

रेखा आर्या के साथ इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष अगस्तमुनि नगर उमेश काण्डपाल, पूर्व राज्यमंत्री बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, रमेश बेंजवाल, समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!