Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारियाँ

“सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो” : प्रेमचन्द अग्रवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2022, बृहस्पतिवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारियाँ ली।

गुरूवार को आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवभूमि उत्तराखण्ड पहुँच रहे हैं। बताया कि देशभर से लोगों ने दर्शन हेतु चारधामों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाईन अपना रजिस्ट्रेशन कराया है अभी तक 07 जून तक रजिस्ट्रेशन के स्लॉट पूरे हो गये है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
उन्होंने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थायें अच्छी हों। जिन श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है, उन्हें मैदानी जगहों पर ही रोककर मेडिकल की सुविधायें उपलब्ध कराईं जायें, जिससे उन्हें ऊँचाई पर असुविधा न हो सके।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन लोगों को परमिशन मिली है, वहीं लोग चारधाम यात्रा हेतु आ सके। ऑनलाईन एवं ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ाकर लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने निर्देश दिये कि आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच हेतु हरिद्वार एवं ऋषिकेश जैसे शुरूआती पड़ावों में ही कैंपों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था एक अहम विषय है, इसके लिए जगह जगह बैरियर लगाकर यात्रा मार्गों की ट्रेफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने यात्रा मार्ग से संबंधित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, पुलिस अफसरों को आपस में तालमेल बनाकर यात्रा को सुचारू से चलाने को निर्देशित किया। उन्होंने यात्रा के लिए आ रहे सभी श्रद्धालुओं से “अतिथि देवों भवः” का भाव रखते हुए अच्छा आचरण अपनाने को कहा है।

बैठक पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक पी. रेणुका देवी ने बताया कि वर्तमान में पुलिस भर्ती चल रही है, ऐसे में अधिकांश पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भर्ती शिविर में लगी हुई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक के.एस. नगन्याल ने वर्चुअल जुड़ते हुए बताया कि चारधाम यात्रा प्रचंड रूप से चल रही है। उन्होंने यात्रा मार्ग पर भीड़ को देखते हुए सुझाव दिया कि आगामी विधानसभा का प्रस्तावित सत्र गैरसैंण के समय व स्थान पर विचार किया जाए।

बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रूद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, हरिद्वार एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!