Breaking News :
>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रूद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री महाराज ने कार्यकर्ताओं को बताई सरकार की उपलब्धियाँ

  • पीएचसी की माँग मान ली गयी है अब हड़ताल समाप्त कर दें : महाराज

[highlight]भाजपा कार्यकर्ता गाँव-गाँव में बूथ स्तर तक लोगों को सरकार की योजनाओ की जानकारी दें : महाराज[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, रूद्रप्रयाग। केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन, पी.एम. मोदी हेल्थ कार्ड योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी को लाभ देने के साथ-साथ राज्य सरकार भी अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को इन सभी कार्यों को आम जन तक पहुंचाना चाहिए।

उक्त बात मंगलवार को गुप्तकाशी स्थित श्री बाबा केदार बालक छात्रावास मैं आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कही।
उन्होंने कहा था देश में कोई भी भूखा न सोये, इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चौथे चरण में 15 लाख टन से अधिक का खाद्यान्न नि:शुल्क वितरित किया गया है। इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत कोविड काल में सभी कार्ड धारकों को तीन माह तक 2 किलो चीनी देने के साथ-साथ राज्य खाद्य योजना के तहत सभी एपीएल कार्ड धारकों को मिलने वाले 2.5 किलो चावल, 5 किलो गेहूँ को बढ़ाकर 5 किलो चावल और 10 किलो गेहूँ 3 माह तक दिया जा रहा है।

जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग त्रिजुगीनारायण में प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी एडिशनल) की माँग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, उनको मैं कहना चाहता हूँ कि स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से उन्होंने इस संबंध में वार्ता की है, उन्होंने कहा है कि उनकी जो माँग है उसे मान लिया गया है। इसलिए वह अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर दें।

प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि प्रसाद योजना के तहत पर्यटन विभाग की ओर से अगस्तमुनि, तिलवाड़ा और रुद्रप्रयाग में नगर पंचायत की भूमि पर बनी कार पार्किंग और गुप्तकाशी व सीतापुर में जिला पंचायत की भूमि पर बनी कार पार्किंग के संचालन के टेन्डर के विषय में उन्होंने सचिव पर्यटन से इसकी जानकारी मांगी है की अनुबंध में क्या ऐसा कोई भी प्रावधान किया गया है कि नगर पंचायत और जिला पंचायतों को कार पार्किंग टेन्डर प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए वार्षिक आय प्रमाण पत्र के विषय में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य से उनकी बात हुई है। उन्होंने उनसे कहा है कि आय प्रमाण पत्र के लिए वार्षिक आय लिमिट 4500 से बढ़ाकर 6000 किया जाए जिससे वृद्ध महिलाओं को अधिक पेंशन का लाभ मिल सके।

जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे कार्यकर्ता मजबूत हों। ताकि वह जन कल्याणकारी कार्यों से जुड़ कर जनता के बीच कार्य कर सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी शुरूआत की है।

उन्होंने गुप्तकशी भाजपा मंडल कार्यसमिति में राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता गाँव-गाँव में बूथ स्तर तक लोगों को सरकार की योजनाओ की जानकारी दें।

बैठक में मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली, जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला प्रभारी दीपराज बंगारी, चंडी प्रसाद भट्ट, शैला रानी रावत, वेद प्रकाश सेमवाल, दिनेश बगवाड़ी, श्रीनिवास पोस्ती, ब्लाक प्रमुख श्वेता पांडे, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल, ममता नौटियाल, सुमन जमलोगी, केएस राना, जयंती कुर्मांचली, विपिन सेमवाल, किरन शुक्ला, रवि पांडे, भरत कोटवाल, रीना बिष्ट, रीना अग्रवाल एवं मंडल महामंत्री दिनेश सतकारी और प्रवीण सेमवाल आदि उपस्थित थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!