Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री महाराज ने जागड़ा में 20 हजार लोगों के भण्डारे को भिजवाई खाद्य सामग्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2022, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित जागड़ा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ-साथ इस दौरान होने वाले भंडारे के लिए अपनी ओर से खाद्य सामग्री भी मंदिर समिति को भिजवाई है।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल में 30-31अगस्त 2022 को होने वाले जागड़ा मेले के भव्य इंतजाम करने और मंदिर को फूलों से सजाने के एसडीएम सौरव असवाल को निर्देश दिए हैं।

मेले की व्यवस्थाओं के साथ-साथ वहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुचारू बस सेवा संचालन हेतु कैबिनेट मंत्री महाराज ने जहाँ एक ओर प्रदेश में हनोल पहुँचने के लिए बसों की व्यवस्था की बात कही है वहीं उन्होने हिमाचल के परिवहन मंत्री विक्रम सिंह से हिमाचल से हनोल आने वाले लोगों के लिए शिमला से भी बस की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

जागड़ा महोत्सव में देवता के दरबार में रात्रि जागरण के लिए हजारों की संख्या में लोग यहाँ आते हैं और पूरी रात लोक नृत्य के माध्यम से महासू देवता की स्तुति करते हैं। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जागड़ा के दौरान होने वाले भंडारे के लिए अपनी ओर से 20 हजार लोगों के लिए खाद्य सामग्री और 1000 कंबल भी मंदिर समिति को दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!