Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री महाराज पहुँचे शहीद स्थल, शहीद राज्य आंदोलनकारियों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

“राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जायेगा” : महाराज

“उत्तराखंड राज्य निर्माण में सतपाल महाराज का महत्वपूर्ण योगदान” : रविंद्र जुगलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को कचहरी परिसर स्थित उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी शहीद स्मारक पर जाकर राज्य निर्माण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुँच कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ-साथ उन्हीं की परिकल्पना के अनुरूप राज्य के विकास का संकल्प भी दोहराया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को शहीद स्थल पर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने अपनी माँगों के संदर्भ में एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि वह शहीद राज्य आंदोलनकारियों, जिनकी वजह से उत्तराखंड राज्य का सृजन हुआ है उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने वहाँ उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि जो माँग पत्र उन्हें सौंपा गया है उस पर वह निश्चित रूप से कार्यवाही करेंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगलान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सतपाल महाराज राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान पर्वतीय गाँधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के साथ “उत्तराखण्ड राज्य निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति” के संरक्षक रहे हैं।

पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगलान ने कहा कि सतपाल महाराज ने ही लोकसभा सदस्य रहते पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए लोकसभा में प्राइवेट मेम्बरर्स बिल पेश किया था। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए संसद में जोरदार आवाज उठाने के अलावा सभी राजनैतिक दलों की आम सहमति बनाने के लिए हरकिशन सिंह सुरजीत व ज्योति वसु सहित सभी बड़े नेताओं से पत्र व्यवहार एवं व्यक्तिगत सम्पर्क कर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए सार्थक प्रयास किये। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के व्यक्तिगत प्रयासों के परिणामस्वरूप ही तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा द्वारा वर्ष 1996 में तथा इन्द्रकुमार गुजराल द्वारा वर्ष 1997 में लालकिले की प्राचीर से पृथक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की घोषणा की गई। उनके अनवरत प्रयासों का ही परिणाम रहा कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी ने 9 नवम्बर 2000 को पृथक उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण कर दिया। जिसे वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सतपाल महाराज उसे संवारने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगलान, सुशीला बलूनी, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, विजय प्रताप सिंह मल्ल, विपुल नौटियाल, मोहन सिंह रावत, राकेश असवाल, प्रभात डंडरियाल, अंशुल चावला, कुलदीप पंत, तरुण जैन, हनी सिसोदिया, शीशपाल चौहान, अंकित चौहान, प्रदीप मसेटा, कुलदीप रावत, कोपल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!