Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सफल 10 दिवसीय विदेश दौरे से लौटने पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा किया गया स्वागत अभिनंदन

स्वागत के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। आज, बुधवार, 1 नवंबर 2023 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सफल 10 दिवसीय विदेश दौरे से लौटने पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।

स्वागत के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि कौसाम्ब के अध्यक्ष होने के नाते उनके द्वारा यह भ्रमण किया गया। उन्होंने इस 10 दिन के दौर के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि थाईलैंड और नीदरलैंड हॉल्टीकल्चर और फ्लोरीकल्चर में बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हॉल्टीकल्चर और फ्लोरीकल्चर की अपार संभावनायें हैं, हमारी सरकार जल्दी ही इस पर काम करेगी।
जिसके साथ मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारी को फोन पर निर्देशित किया कि एक दल थाईलैंड और न्यूजीलैंड का भ्रमण के पश्चात प्रदेश में अपने अनुभव को साझा करेगा।

कार्यक्रम में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के माननीय उपाध्यक्ष आदरणीय ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने भी कैबिनेट मंत्री को विदेश की सफल दौरे की शुभकामनायें दी और सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि मंत्री गणेश जोशी का विशेष लगाव अपनी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से रहता है, जिसका एहसास यह दिख रहा है कि आज आपका स्वागत करने के लिए यहाँ पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं। आपके द्वारा विदेश दौरे से जो नई तकनीक के द्वारा कृषि क्षेत्र में विकास होगा और प्रदेश को नई गति प्रदान करेगा।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विदेश के 10 दिवसीय दौरे के पश्चात् देहरादून आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया और बताया कि विदेश भ्रमण के दौरान आपके सभी अनुभवों का लाभ उत्तराखंड में थोक विपणन कृषि उपज को नई आधुनिकता के साथ आगे लेकर जाएगा और उत्तराखंड राज्य कृषि के क्षेत्र में नई-नई कृतियाँ स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मधु भट्ट, महापौर सुनील उनियाल गामा, अनिल गोयल, अजीत चौधरी, आदित्य चौहान, पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, संध्या थापा, प्रदीप कुमार मंडल, अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, ज्योति कोटिया, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल, आर.एस. परिहार, सुनीता श्याम सुंदर, अजय, अंकित जोशी, आशीष थापा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!