Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसंस्कृति-कला

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंसूरी में आयोजित होने वाले विन्टरलाईन महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में ली अधिकारियों की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 15 नवम्बर 2022, देहरादून। कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार/स्थानीय विधायक मसूरी गणेश जोशी ने अपने शिविर कार्यालय (आवास) पर मसूरी में आयोजित होने वाले विन्टरलाईन महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं आयोजन से सम्बन्धित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विन्टरलाईन महोत्सव के दौरान सभी प्रकार की तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से करने तथा वृह्द्ध स्तर पर महोत्सव का प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश को दिये। उन्होंने कार्निवाल में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की श्रृखलाओं में सफाई कैम्पन भी चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रमों में स्थानीय कला, संस्कृति, परम्परा को बाहरी पर्यटकों से रूबरू कराने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मौका देने को कहा ताकि जो उभरते हुए कलाकार है वे भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकें। कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में अपनी बोली भाषा एवं परिधानों, स्थनीय उत्पादों से देश/विदेश से आए पर्यटकों को रूबरू कराने की अपेक्षा की। उन्होंने विन्टरलाईन महोत्सव के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था ठीक बनाए रखने के तथा निर्धारित पार्किंग पर ही वाहनो को पार्क करवाने निर्देश दिए साथ ही कार्निवाल के दौरान पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिन की गतिविधि एवं प्रस्तुतियों हेतु खुला स्टेज बनाकर दिन के कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए ताकि आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन के साथ ही कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल सके ।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जानकारी देते हुए बताया की विन्टरलाईन कार्निवाल की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु टैडरिंग प्रकिया गतिमान है तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कार्यक्रम की श्रृखलाओं में स्थानीय पारम्परिक कला, संस्कृति के साथ ही अन्य राज्यों के लोक कलाकारों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने वाले विन्टरलाईन महोत्सव मसूरी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जिनमें दिन के कार्यक्रम के साथ की रात्रि में मनोरंजक संगीतमय प्रस्तुति आदि कार्यक्रम शामिल होंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए आयोजन के सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्था बनायें।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मसूरी नगरपलिका का अध्यक्ष अनुज गुप्ता, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अपराध मिथिलेश सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पर्यटक अधिकारी जे.एस. चौहान, मुख्य काेषाधिकारी शेमिल चौधरी सहित उत्तराखण्ड होटल एसोशिएसन के अधयक्ष संदीप साहनी, व्यापार संघ के अधयक्ष रजत अग्रवाल, मसूरी होटल एसोशिएसन के अधयक्ष संजय अग्रवाल, मोहन पंवार, सतीश ढौडियाल सहित सम्बंधित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!