उत्तराखण्डदेहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला में व्यापारियों से मुलाक़ात कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनायें दी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 12 नवम्बर 2023, देहरादून। दीपावली के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला में व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई और शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मंत्री ने व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों को मिष्ठान भी वितरित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र कथैठ, संजीव त्रिपाठी, प्रमोद थापा, अशोक गुप्ता, मोहन बहुगुणा, ओम प्रकाश बावड़ी, विनय गुप्ता, राहुल राणा, अशोक राणा, मनोज भटनागर एवम समस्त क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।