Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ₹ 178.98 लाख की लागत से नलकूप निर्माण का किया शिलान्यास

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विगत 15 दिनों में रू.70 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेमनगर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड न0 93 मिठठी बेरी के द्रोण विहार में राज्य योजना के अंतर्गत ₹178.98 लाख की लागत से नलकूप जलापूर्ति वितरण प्रणाली एवं तत्संबंधी कार्यों की योजना का शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि विगत 15 दिनों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनुमानित लागत करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा लम्बे समय से क्षेत्र वासियों द्वारा पानी की समस्या की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा आज नलकूप निर्माण का शिलान्यास किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा निर्माण कार्य 06 माह के भीतर पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा नलकूप के निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत द्रोण विहार और आस पास के क्षेत्रवासियों को पेयजल के संकट से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा द्रोण विहार में लगभग 04 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विभागों द्वारा अनेकों विकास कार्य गतिमान है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र वासियों द्वारा ओवर हैड टैंक निर्माण का अनुरोध किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शीघ्र ही ओवर हैड टैंक निर्माण भी कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र ओवर हैड टैंक का इस्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र वासियों को जन समस्याओं का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा जो विकास कार्य शेष है, उनको आदर्श आचार संहिता के बाद भी कराए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता के द्वार के नारे और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सरलीकरण, समाधान और निस्तारण की दिशा के साथ प्रदेश सरकार काम कर रही है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, सुनीता चौधरी, हरीश कुमार, कमल राज, परमेश, अभिनव शर्मा, विष्णु गुप्ता, धर्मा देवी, द्रोण विहार समिति के अध्यक्ष आरएन सक्सेना, सौरभ शर्मा, महिपाल शर्मा, विकास जोशी, करुण सचदेवा, मामचंद, पूर्व प्रधान ललिता देवी, शेर बहादुर, जलसंस्थान के ईई सतीश नौटियाल सहित सैकडो क्षेत्रीवासी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!