Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर हाथीबड़कला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया

समाज के हर वर्ग की चिन्ता सरकार कर रही है और पलायन को रोकने की दिशा में सरकार निरन्तर कार्य कर रही है : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2023, सोमवार, देहरादून। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के फलस्वरूप प्रदेश स्तर ‘#जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके अन्तर्गत समस्त विधानसभाओं में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक केन्द्र हाथीबड़कला में राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। बहुउद्देशीय शिविर में पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल संस्थान, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, डेयरी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों द्वारा स्टाॅल लगाये गए थे।

स्टॉल का अवलोकन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदेश सरकार द्वारा, इस एक वर्ष के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के धेय के साथ निरंतर अग्रसर है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता कमेटी का गठन किया गया है और समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बहनों के साथ छल न कर सके, इसके लिए सख्त धर्मानान्तरण कानून लागू, महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं उन्नयन हेतु भर्तियों में महिलाओं को क्षेतिज आरक्षण लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल रोकने हेतु देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाकर लागू किया गया है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2023 को #अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित कराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। जब यूएन में पीएम मोदी ने प्रस्ताव रखा तो 72 देशों ने इसका समर्थन किया और आज अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाया जा रहा है। हमारी सरकार ने स्टेट मिलेट मिशन की घोषणा की है। एप्पल मिशन, कीव उत्पादन सहित विभिन्न योजनओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। देश में जी-20 आयोजन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जिसके दो कार्यक्रम उत्तराखण्ड में भी हो रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में जब राज्य 25 वर्ष का होगा तब तक एप्पल, होर्टिकल्चर के क्षेत्र में उत्पादन को दो गुना करेंगे। उन्होंने कहा कि रूफ गार्डन विकसित करने हेतु 25 हजार तक की धनराशि की व्यवस्था की जा रही है, शीघ्र ही योजना का शुभारंभ सरकार करने जा रही है। जल जीवन मिशन के माध्यम से सरकार पेयजल पहुॅचाने का काम कर रही है। समाज के हर वर्ग की चिन्ता सरकार कर रही है और पलायन को रोकने की दिशा में सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। #International Year of Millets

इस अवसर पर जनपद के विभन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, बीजेपी महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, राकेश रावत, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!