Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर में किया डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का लोकार्पण

एमडीडीए द्वारा 5.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है पार्क

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। 7 जनवरी, शुक्रवार को देहरादून के राजपुर में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का लोकार्पण प्रदेश के उद्योग मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। यह पार्क मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि के रुपये 5.62 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है।

लोकार्पण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए काबीना मंत्री ने कहा कि सरकार आधारभूत ढाँचे के साथ-साथ जनसामान्य के लिए पर्यावरण संतुल्य सुविधायें भी विकसित करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राजपुर का यह पार्क एक टूरिस्ट सर्किट के रुप में जुड़ते हुए देहरादून वासियों सहित अन्य जनपदों एवं प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भ्रमणीय स्थल होगा। उन्होंने कहा पार्क के नीचे की ओर झील का निर्माण भी किया जाऐगा।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बृजेश संत ने बताया कि पार्क का कुल क्षेत्रफल 1.2 एकड़ है। संपूर्ण पार्क को छोटे-छोटे भागों में बांटकर नेचर गार्डन, लेक गार्डन, वुडलैंड गार्डन, सेंसरी गार्डन, चिल्ड्रन गार्डन के रूप में पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। साथ ही, पार्क में उत्तराखण्ड राज्य के राज्य पुष्प, राज्य पक्षी एवं राज्य पशु की टोपेरी भी स्थापित की गयी है। देवभूमि के इस खण्ड-खण्ड में दैवीय प्रसाद की आलौकिक ऊर्जा समाहित है। सुंदर वृक्षों और असंख्य फूलों से सजे छोटे-बड़े पर्वतों की श्रृंखलायें, प्रकृति के रंगों से अठखेलियाँ करती नदियाँ, पशु पक्षियों की कलरव, झरनों की कोलाहल है। उत्तराखण्ड राज्य के गौरवमयी इतिहास की झलक तथा माँ गंगा की उत्पत्ति, माँ गंगा का उद्गम, माँ गंगा का अवतरण, धरती को मिले इस महाप्रसाद की गाथा को सम्मिलित करते हुए पार्क के आकर्षण में इज़ाफा करने के लिए लाईट एण्ड साउंड कार्यक्रम को भी सम्मिलित किया गया है, जोकि 15-15 मिनट के दो शो के रूप में है। प्रारंभिक रूप में देवभूमि नमोः एवं नमामि गंगे हमारे लाईट एण्ड साउंड कार्यक्रम के साउंड कार्यक्रम को भी सम्मिलित किया गया है, जोकि 15-15 मिनट के दो शो के रूप में है। प्रारंभिक रूप में देवभूमि नमोः एवं नमामि गंगे यहां के लाईट एण्ड साउंड कार्यक्रम के दो प्रमुख विषय है। इस अवसर पर नमामि गंगे का चित्रण सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, अजय माथुर, सहायक अभियंता अजय मलिक, सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज एवं अन्य अधिकारीगण सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, अनुराग, मोहित अग्रवाल, मंजीत रावत, दीपक अरोड़ा, वीर सिंह चौहान, पूर्व पार्षद रोशनबाला थापा सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!