Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत की राजनीतिक विरासत को संभालेंगी उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत

आकाश ज्ञान वाटिका 11 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव के लिए अब महज 4 – 5 महीने का ही वक्त शेष है। भाजपा और कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं। जैसा हर चुनाव से पहले होता है, दलबदल की राज्य में शुरुआत हो चुकी है। इस सबके बीच अब स्थापित नेताओं के परिवार से उनके उत्तराधिकारी के रूप में युवा चेहरों ने भी राजनीति में दस्तक देनी शुरू कर दी है। पिछले तीन दशक से राजनीति में सक्रिय कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की पुत्रवधू पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं रावत ने इसकी पहल की है। इससे भाजपा के खेमे में हलचल होना तय है।

हरक सिंह रावत उत्तराखंड की राजनीति में एक स्थापित चेहरा हैं। वह कांग्रेस की दो सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे और वर्तमान भाजपा सरकार में भी कैबिनेट का हिस्सा हैं। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली मौजूदा भाजपा सरकार में उनके पास वन एवं पर्यावरण, श्रम, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। गत मार्च में जब त्रिवेंद्र सिंह रावत के पद से हटने के बाद सांसद तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने, उस वक्त हरक सिंह रावत ने उनके लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ने और स्वयं तीरथ की पौड़ी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि तीरथ के महज चार महीने के अंदर ही पद से हट जाने के बाद यह बात स्वत: ही समाप्त हो गई।

इससे पूर्व भी रावत एक-दो बार विधानसभा चुनाव न लड़ऩे की बात कह चुके हैं। तब से यही कयास लगते रहे हैं कि हरक की राजनीतिक विरासत उनकी पुत्रवधू अनुकृति संभाल सकती हैं। अब स्वयं अनुकृति ने राजनीति में आने की इच्छा जाहिर कर दी है।गौरतलब है कि हरक सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार है, जबकि लैंसडौन का प्रतिनिधित्व भाजपा विधायक दिलीप रावत कर रहे हैं। इस संबंध में हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर युवा पीढ़ी नेतृत्व के लिए आगे आ रही है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हालांकि पुत्रवधू अनुकृति को चुनाव लड़ाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

‘लैंसडौन की बेटी हूं। यदि वहां की जनता, महिलाएं और पार्टी चाहेगी तो मैं जरूर चुनाव लडूंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा हैं तो मैं समझती हूं कि अधिक से अधिक युवाओं को आगे आना चाहिए।” : अनुकृति 

अनुकृति गुसाईं ने कहा कि बड़ी संख्या में लैंसडौन की महिलाएं उनसे जुड़ी हुई हैं। कई बार महिलाओं की समस्याएं सुनकर लगता है कि यदि उन्हें यहां का नेतृत्व करने का मौका मिले तो इन्हें हल करने का प्रयास करेंगी। अभी भी वहां महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अनुकृति ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र की महिलाएं रोजगार से जुड़ें और स्वावलंबी बनें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!