Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण

कहा, विश्वविद्यालय के साथ स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम चलाने पर करेंगे विचार

विभागीय सचिव ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ साझा की सूबे की शिक्षा प्रणाली

देहरादून। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। यूरोपीय देशों के शैक्षणिक भ्रमण पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि बुधवार को उन्होंने विभागीय टीम के साथ फिनलैंड की हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थित प्लेफुल लर्निंग सेंटर व पुस्तकालय का अवलोकन किया। डॉ रावत ने बताया कि प्लेफुल लर्निंग सेंटर में बच्चों को खेल गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाता है, जिससे बच्चों की समझ जल्द विकसित होती है।

विश्वविद्यालय भ्रमण के दौरान वास्कला विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता हेदि लेन ने फिनलैंड की स्कूली शिक्षा पर प्रस्तुतिकरण दिया साथ ही उन्होंने भ्रमण दल के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर दिये। इस दौरान डॉ रावत ने हेलसिंकी विश्वविद्यालय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में MOU किए जाने की आवश्यकता जताई इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने पर विचार करने तथा फिनलैंड में छात्रों के प्रसन्न रहने के कारणों पर शोध किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। विभागीय सचिव रविनाथ रामन ने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को हेलसिंकी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किया गया। उन्होंने एससीईआरटी व प्रत्येक डायट में फिनलैंड की तर्ज पर प्लेफुल लर्निंग सेंटर बनाए जाने की भी बात कही।

इस अवसर पर निदेशक, अकादमिक शोध एवम प्रशिक्षण वंदना गर्बयाल, अपर निदेशक एससीईआरटी अजय नौडियाल, संयुक्त निदेशक कंचन देवराडी, बी पी मैंदोली, एम एम जोशी, प्रद्युम्न रावत, डॉ दीपक प्रताप व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!