Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने किया नौगाँव पम्पिंग लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण

योजना से स्थानीय जनता को पहुँचेगा लाभ, खेतीबाड़ी करने में नहीं होगी किसी प्रकार की पानी की दिक्कत : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023, सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मजखाली मंडल पहुँची जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जहाँ मजखाली मंडल के काकड़ीघाट में कैबिनेट मंत्री ने नौगाँव पम्पिंग लिफ्ट सिंचाई योजना का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। यह योजना कुल 90 लाख रुपये में बन कर पूर्ण हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस सिंचाई योजना के बन जाने से क्षेत्रवासियों को पूर्व में खेतीबाड़ी करने में आ रही पानी की समस्या दूर होगी। साथ ही किसान सिंचाई के पर्याप्त साधन व पानी न होने से मायूस होते थे लेकिन अब उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 2021-22 में शुरू हुई थी, जिसका आज लोकापर्ण हुआ है। इस योजना के जरिये कुल 45 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियो की तरफ से काफी लंबे समय से इस योजना को बनाये जाने की माँग उठ रही थी जो कि आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रवासियों को अपनी खेतीबाड़ी करने में पानी की किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, आगामी चुनावों पर रणनीति बनाने पर हुआ मंथन

आज सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल के काकड़ीघाट पहुँची। केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों को लेकर बैठक की।बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर तैयारी करने के साथ ही राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमसब की जिम्मेदारी है कि हम सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाए ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आज सरकार लोगो के हितों के लिए कई योजनाए संचालित कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए। वही कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को भी रखा गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!