Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया करोड़ों रूपये की योजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास

[highlight]वर्षों लम्बित मुआवजों का शीघ्र भुगतान होगा : सतपाल महाराज[/highlight]

  • क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, पौड़ी। लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई योजना के तहत जितने भी लोगों के मुआवजे लंबित है उन सभी को शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा। उक्त बात शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई मंत्री एवं विधायक सतपाल महाराज ने कही।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री, विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में 9 लाख 27 हजार की लागत से सुकई के तहत पाईप लाईन के विस्तारीकरण की योजना का शिलान्यास करने के साथ-साथ 4 करोड़ 30 लाख 33 हजार रूपये की लागत से जिवई-विरगडा मोटर मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण, स्यूंसी-आमकुलाउ मोटर मार्ग की 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार रूपये की लागत से होने वाले द्वितीय चरण के शिलान्यास, डांडा ग्वीन (ग्राम सभा ग्वीन) तक 1 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के अलावा लोनिवि मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने 5 करोड़ 48 लाख 22 हजार रूपये की धनराशि से निर्मित मैठाणा घाट बवांसा-रसिया महादेव मोटर मार्ग और कोठिला में विधायक निधि से किये गये कार्यों का लोकार्पण भी किया।

लोकार्पण, शिलान्यास एवं अन्य विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के समय अधिग्रहित की गई लोगों की भूमि के वर्षों से लंबित मुआवजों के शीघ्र भुगतान के निर्देश भी दिए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अधिकारियों को शासनादेश के तहत कार्य करने और लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखने को कहा।

अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ उन्होने बीरोंखाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पी.पी. मोड) की व्यवस्थाओं व पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणाधीन पर्यटक आवास गृह निरीक्षण भी किया।

लोकार्पण, शिलान्यास और विभिन्न विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता और जनप्रतिनियों को संबोधित करने से पूर्व राष्ट्रीय बौक्सिंग चैम्पियन शिप में थैलीसैण निवासी जयदीप रावत को गोल्ड मैडल मिलने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात कही। कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि पूरे राज्य में बड़ी तेजी के साथ भाजपा सरकार विकास को करने में लगी है। कोविड के कारण कुछ परेशानियां रही हैं लेकिन अब कुछ हद तक हालात सुधरे हैं।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी शुरूआत की है। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री महाराज ने यह भी कहा कि वह लोक निर्माण विभाग में भी ठेकों को छोटा करने के अलावा इस प्रकार की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं कि पूर्व अनुभव के बिना स्थानीय बेरोजगारों को छोटे छोटे ठेके (रोजगार) मिल सकें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चौथे चरण में 15 लाख टन से अधिक का खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया गया। इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। श्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक विकास कार्य किये जा रहे हैं। भ्रमण के दौरान बैंजरो में पीडब्लूडी कॉन्टैकटर एसोसिएशन ने लोनिवि मंत्री का एक समारोह के दौरान स्वागत भी किया।

इस मौके पर उनके साथ उनके सुपुत्र सुयश रावत, बीरोंखाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष  यशपाल गोर्ला, ब्लाक प्रमुख राजेश कण्डारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह रिगोड़ा, श्रीमती कविता पोखरियाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमपाल, महामंत्री मुकेश पोखरियाल, राकेश नेगी, हर्षपाल, वेद प्रकाश वर्मा, महिपाल पटवाल, मैत्री प्रकाश, योगेश बंगारी, अनूप पटवाल, ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी, धीरेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल नेगी सहित सिंचाई, लघु सिंचाई, पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण के अधिकारी भी मौजूद थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!