Breaking News :
>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किये करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण

  • 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना बेईमानी : महाराज
  • जलागम विकास निधि के बजट में अतिरिक्त 6.50 करोड़ की वृद्धि

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, पोखड़ा। जनपद पौड़ी प्रभाग में जलागम फेज-2 परियोजना के अंतर्गत 62 ग्राम पंचायतों में जलागम विकास निधि के बजट में अतिरिक्त 6.50 करोड़ रूपये की वृद्धि की गई है।

उक्त बात सोमवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने ब्लाक मुख्यालय पर 3 करोड़ 38 लाख 82 हजार रूपये की लागत से बनने वाले विकासखण्ड कार्यालय भवन के अनावासीय भवन का शिलान्यास और लघु सिंचाई विभाग द्वारा नाबार्ड मद से बनने वाली 26.91 लाख रूपये की चैक डैम घल्डियाल, भदोली, सकनोली योजना के शिलान्यास अवसर पर कही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जलागम फेज-2 परियोजना के अंतर्गत चयनित कुल 62 ग्राम पंचायतों में जिनमें 36 एकेश्वर की और 26 पोखड़ा की हैं में जलागम विकास निधि के बजट में अतिरिक्त 6.50 करोड़ रूपये की वृद्धि की गई है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान महाराज ने जलागम परियोजना की ओर से 5 लाभार्थीयों को गाय खरीदने हेतु 20-20 हजार और एक ग्रुप को एक लाख रूपये की धनराशि के चेक भी वितरित किये।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में आकाशीय बिजली गिरने से शहीद हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के जवान मनदीप सिंह नेगी के पोखड़ा स्थित घर पर जाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ परिवार को ढांढस भी बंधाया। इसके पश्चात लोक निर्माण सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड पोखरा स्थित ग्राम भदोली में 104.06 रूपये की धनराशि से बने 2 किमी संपर्क मोटर मार्ग का लोकार्पण करने के अलावा विकासखंड पोखरा में 15 लाख की धनराशि से बने कमलपुर इंटर कॉलेज से संगलाकोटी झूला पुल तक 1.5 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का लोकार्पण, 21.40 लाख रूपये की धन राशि से बनने वाले संगलाकोटी भैड़गांव मोटर मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास और विकासखण्ड एकेश्वर में सिंचाई विभाग की 110.36 लाख रूपये से निर्मित होने वाली संगलाकोटी में मछलाड़ नदी बाढ़ सुरक्षा योजना का भी लोकार्पण किया।

लोकार्पण और शिलान्यास अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हुए महाराज ने कहा कि हमारा मकसद चौबट्टाखाल के समग्र विकास का है। जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करते हैं उन्हें शायद मालूम नहीं है कि उत्तराखंड का नौजवान जो कि देश की रक्षा के लिए अपना खून देने में हमेंशा आगे रहता है और यहां के लोग जिनके श्रम और ईमानदारी से सभी परिचित हैं कभी भी फ्री के झांसे में नहीं आने वाले।

लोक निर्माण सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में भारत की जय जयकार हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सर्वांगीण विकास की सोच को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होने कहा कि राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा कोविड काल में सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह तक 2 किलो चीनी दी जा रही है। इसी प्रकार सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को 2.5 किलो चावल से बढ़ाकर 5 किलो चावल और 5 किलो गेहूं 3 माह तक दिया जा रहा है। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण खाद्य योजना के अंतर्गत अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन इसमें 3 किलो गेहूं 2 किलो चावल नवंबर तक दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के समय अधिग्रहित की गई लोगों की भूमि के वर्षों से लंबित मुआवजों के शीघ्र भुगतान के निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वह शासनादेश के तहत कार्य करने के साथ-साथ सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का खास ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ उनके सुपुत्र सुयश रावत, पुत्र वधु श्रीमती मोहिना रावत, पोखड़ा ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, महामंत्री प्रभु शरण बुडाकोटी, हरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान कु० मोनिका भदोला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम रावत, भगत सिंह, सोबन सिंह, पुष्कर जोशी, विजय भारत नेगी, लता देवी, सुशील कुमार, जितेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह नेगी, शैलेन्द्र दर्शन, नरेन्द्र टमटा, राकेश गौड़, सतराज सिंह नेगी, गौरव धस्माना, सुरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह नेगी, राकेश नैथानी, अनिल नेगी, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती पार्वती देवी, सुनील पोखरियाल, महेंद्र सिंह रावत, बापू राम, चंद्र मोहन, बडोला, दलबीर सिंह परमार, प्रशांत पाथरी, अनिल कुमार एवं चंदनी देवी सहित सिंचाई, लघु सिंचाई, पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!