Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

By-poll results: गुजरात में जीत के साथ भाजपा का शतक, झारखंड में कांटे की टक्कर

अहमदाबाद। गुजरात की जसदण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम की घोषणा हो चुकी है। जसदण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया ने 19985 की मतों से जीते हैं। इस जीत के साथ ही गुजरात में भाजपा 100 सीटों पर पहुंच गई है। अपनी इस जीत पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि यह जीत एक स्पष्ट संकेत है कि भाजपा 2019 में बहुमत से जीतेगी। बता दें गुजरात की जसदण विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतदान हुआ था। उधर, झारखंड में हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है।

जसदण में 2017 में कांग्रेस की जीत
2017 विधानसभा चुनाव में जसदन सीट से कांग्रेस के टिकट पर बावलिया ने जीत दर्ज की थी। बवालिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और उन्होंने जुलाई में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिस कारण यहां उपचुनाव हुआ था। भाजपा उम्मीदवार बावलिया के खिलाफ यहां कांग्रेस ने अवसर नाकिया को मैदान में उतारा था। भाजपा के लिए बावलिया भाग्यशाली साबित हुए हैं। इस जीत के बाद विधानसभा में भाजपा का शतक पूरा हो जाएगा।

गुजरात में जश्न की तैयारी
बावलिया की जीत के बाद भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री खुद इसमें शामिल होंगे। इसके बाद रूपाणी व वाघाणी दोनों जीत के जश्न में शामिल होने के लिए जसदण पहुंचेंगे।

JHARKHAND LIVE UPDATES:

– 16वें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी नमन 8522 मतों से आगे

– कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी आगे चल रहे हैं। 11वें राउंड में भी उन्होंने बढ़त बनाई हुई है। वे करीब 4106 वोटों से आगे हैं।

– छठें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे। 1000 वोटों की बनाई बढ़त।

– झारखंड की कोलेबिरा सीट पर हो रही दूसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी एक हजार वोटों से आगे।

– झारखंडः कोलेबीरा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 676 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि तीन हिंदी भाषी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली हार के बाद उपचुनाव पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की निगाहें जमी हुई हैं। लोकसभा के लिए 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले यह उपचुनाव दोनों दलों के मध्य प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!