Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21: सरकार से सस्ते में ख़रीदिए सोना, जानें क्या है रेट और निवेश की प्रक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई, शनिवार। कोरोना संकट के इस समय में सोने में निवेश का चलन बढ़ा है। आर्थिक अनिश्चितता के समय सेफ हैवेन माने जाने वाले सोने में लोग बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं। अगर आप भी सोने में निवेश करना चाहते हैं तो 6 जुलाई से 10 जुलाई तक का समय आपके लिए काफी मुफीद है क्योंकि इस अवधि में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 की चौथी सीरीज में निवेश किया जा सकता है। इस सीरीज की गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,852 रुपये प्रति ग्राम की कीमत तय की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में ऐसा कहा गया है, केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में एलान किया था कि सरकार 20 अप्रैल से सितंबर तक छह चरण में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGBs) लाएगी।

  • भारत सरकार की ओर से रिजर्व बैंक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 जारी करेगा।

आरबीआई ने कहा कि बॉन्ड की तारीख से पहले के तीन कार्यदिवसों पर 999 शुद्धता के सोने के बंद भाव के औसत के हिसाब से सोने की कीमत 4,852 प्रति ग्राम तय की गई है। केंद्रीय बैंक इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से दिए गए बंद भाव के औसत के हिसाब से सोने की कीमत तय करता है।

केंद्रीय बैंक ने जानकारी दी है कि इस गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वाले और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले को प्रति ग्राम के हिसाब से 50 रुपये की छूट मिलेगी। आरबीआई ने कहा है, ”ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,802 रुपये प्रति ग्राम होगा।”

जून में केंद्रीय बैंक की ओर से लाए गए बॉन्ड के समय सोने की कीमत 4,677 रुपये प्रति ग्राम पर थी।

बॉन्ड की खास विशेषतायें:

  • भारत में रह रहे नागरिक, हिन्दू अविभाजित परिवार, ट्रस्ट, यूनिवर्सिटी और चैरिटेबल संस्थाएं इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत निवेश कर सकती हैं। इस बॉन्ड में न्यूनतम एक ग्राम के साथ निवेश किया जा सकता है। एक वित्त वर्ष में कोई भी व्यक्ति या हिन्दू अविभाजित परिवार चार किलोग्राम तक का निवेश इस स्कीम में कर सकता है। वहीं ट्रस्ट जैसी संस्थाएं एक वित्त वर्ष में 20 किलोग्राम तक का निवेश कर सकती हैं।
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अवधि आठ साल की होती है।
  • इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत नवंबर, 2015 में हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!