Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च, 2022, बुधवार, मधुबन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा मधुबन के पाती मैदान में पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहीं मधुबन के पाती मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। पूरा मैदान भगवा झंडों से पटा नजर आया। वहीं मुख्‍यमंत्री के आने के साथ ही समर्थकों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। मंच से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने केंद्र और राज्‍य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला। 

मुख्‍यमंत्री ने मंच से विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है। पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका हैं। छठवां चरण आ चुका है। रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। छठवें में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी। जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं।दारा सिंह को भी उन्‍होंने दगाबाज कहा। प्रत्‍याशी को लेकर बोले कि चिंता नहीं ठोक बजाकर लाये हैं, अब मत चूको चौहान। कहा कि 2017 के पहले बिजली मिलती थी, जवाब नहीं में मिला। जाति धर्म देखकर पहले बिजली दी जाती थी। 

कोरोना में सबको वैक्सीन दी जा रही है। सपा और बसपा सब बिक जाती है। जरूरतमंदों को फ्री में राशन मिल रहा है। पहले सपा के गुर्गे राशन खाते थे और बसपा में हाथी राशन को खाता था। वहीं भाजपा में सबको सुरक्षा और सबको सम्मान दिया जा रहा है। 

10 मार्च के बाद उज्ज्वला वाले को दो सिलेंडर दिया जाएगा, वहीं बेटी के जन्म पर कन्या सुमंगला में 15 से 25 हजार और 60 के ऊपर की महिलाओं को फ्री में यात्रा करने का मौका दिया जाएगा। वहीं फ्री में स्कूटी के साथ ही सामूहिक विवाह योजना में कन्यादान के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। कहा कि नौजवान कैसे छूटेगा? पांच लाख लोगों को नौकरी और दो करोड़ लोगों को स्वरोजगार दिया जाएगा।

हर एक परिवार को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। सपा ने कम्प्लेन किया, अब दो करोड़ को टेबलेट दिया जाएगा। सपा परेशान है कि पैसा कहां से आ रहा है। सपा ने कब्रिस्तान का ही विकास किया है। सुरक्षा सबको दी जा रही है वहीं माफियाओं को रौंदने का काम किया गया है। बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है। एक माफिया मऊ में गोली चला रहा था, कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था, आज कीड़े की तरह रेंग रहा है। इस तरह मुख्तार पर भी उन्‍होंने जोरदार हमला बोला। जनता से अपील किया कि चारों सीटों को जिताएं।पिछली बार दगाबाज ने धोखा दिया अबकी बार मौका नहीं मिलेगा। 

शहर के जीवनराम इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा सरकार की कार्यपद्धति सबके सामने है। बिना रुके थके सारे कार्य किए गए हैं। पांच चरणों के चुनाव सम्पन्न हो चुका है। भाजपा पूर्ण बहुमत से आगे है। छठे चरण के चुनाव में छका बनेगा। सातवें चरण में जोरदार छक्का मारा गया तो 330 सीटों पर पहुंच जाएगा। चारों सीटों पर भजपा को जिताये। मऊ में रामलीला के दौरान दंगा हुआ था। एक माफिया कैसे पूरे शहर में भय बनाया था। सपा की सरकार थी लेकिन माफिया।के सामने मौन थी। उस समय गोरखपुर से प्रस्थान किया था। मेरे आने से पहले बुलडोजर खड़ा किया है। खुली जीप पर असलहा लहराता था, और लोगों को मार रहा था। आज वहः माफिया कीड़े की तरह गिड़गिड़ा रहा है। बुल्डोजलर बोलता नहीं काम करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!