Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से गैरसैंण में शुरू, मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत मंत्री-विधायक पहुँचने लगे सदन

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से ग्रीष्‍मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत मंत्री-विधायक सदन पहुंचने लगे हैं। पहले दिन राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य का अभिभाषण होगा। दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष अभिभाषण का वाचन करेंगे। सदन में चार मार्च को शाम चार बजे बजट पेश किया जाएगा। वहीं, इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुखयमंत्री के विभागों के प्रश्नों के उत्तर न देने पड़े इसलिए सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण रखा गया है। 

कोरोना के साये में आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सत्र में शामिल होने के लिए सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्मिकों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की गई है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही वे सदन में प्रवेश कर सकते हैं। सभामंडप में भी सदस्यों के बैठने के लिए सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए व्यवस्था की गई है। वित्‍तीय वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के लिए राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत मंत्री-विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं।

मौजूदा सरकार का यह अंतिम बजट होगा, लिहाजा इस सत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण से होगी, जबकि दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष अभिभाषण का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चार मार्च को शाम चार बजे सदन में बजट पेश करेंगे। कैबिनेट ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 56,900 करोड़ के बजट पर मुहर लगाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!