Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

आम बजट 2021-22 : वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने कोविड वैक्सीन के लिए आवंटित किए 35 हजार करोड़ रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, १ फ़रवरी २०२१, सोमवार। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को 2021-22 का आम बजट पेश किया। यह राजग-2 का तीसरा बजट है। कोरोना संकट के बीच आने वाले इस बजट में हेल्थ सेक्टर को काफी प्राथमिकता दी गई है। इस बजट में उन उपायों को किए जाने की दरकार थी जिनका अगले दो-तीन वर्षों में स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में जमीनी असर नजर आए। आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में भी उन उपायों की ओर ध्‍यान दिलाते हुए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का बजट बढ़ाए जाने की सिफारिश की गई थी।

  • 2021-22 का बजट 6 स्तंभों पर टिका है। पहला स्तंभ है स्वास्थ्य और कल्याण, दूसरा-भौतिक और वित्तीय पूंजी और अवसंरचना,तीसरा-अकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना,पांचवा-नवाचार और अनुसंधान और विकास, छठा स्तंभ-न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन।
  • पब्लिक हेल्‍थ के लिए वेबसाइट की शुरुआत। कोविड वैक्‍सीन के लिए 35 हजार करोड़ का एलान। वित्‍त मंत्री ने कहा कि मैंने वर्ष 2021-22 में कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। अगर आगे भी जरूरत पड़ती है तो मैं फंड मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
  • वित्त मंत्री ने कहा कि स्‍वस्‍थ्‍य भारत हमारा मंत्र, नई बीमारियों पर रहेगा हमारा फोकस रहेगा। शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 पर एक लाख 41 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। अगले पांच साल में दो हजार करोड़ रुपए स्‍वच्‍छ हवा पर खर्च होंगे।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड़ खर्च होंगे।
  • हेल्‍थकेयर के लिए कुल 2.23 लाख करोड़ का एलान। वित्त मंत्री ने कहा कि 35 हजार करोड़ कोविड वैक्सीन के लिए आवंटित किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और फंड दिया जाएगा। हेल्थ बजट कुल दो लाख 32 हजार करोड़ रुपए का है। पिछली बार यह बजट 92 हजार करोड़ का था। इस बार इसमें 137 फीसदी की बढोतरी हुई है।
  • भारत में कोविड-19 के दो वैक्सीन उपलब्ध हैं। वित्‍त मंत्री सीतारमण ने कहा कि आने वाले समय में हम और वैक्सीन की उम्मीद कर सकते हैं। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हैं, जहां कोरोना की वजह से मृत्युदर बहुत कम है।
  • वित्‍त मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को श्रेय देते हुए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। हमने कोविड-19 के विरूद्ध नागरिकों को चिकित्सा की दृष्टि से सुरक्षित करना शुरू किया, जिसकी बदौलत आज भारत के पास दो कोरोना वैक्सीन उपलब्ध है। हमने वैक्‍सीन से दूसरे देशों की भी मदद की है। हमने 100 या उससे भी अधिक देश के लोगों को कोविड के विरूद्ध सुरक्षा मुहैया कराई।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत में बनी न्यूमोकोकल वैक्सीन अभी सिर्फ 5 राज्यों तक सीमित है, इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इससे वर्ष में 50,000 से ज़्यादा बच्चों की मौत को रोका जा सकेगा।
  • 64,180 करोड़ के साथ एक नई केंद्र प्रायोजित योजना पीएम आत्‍मर्निभर स्वच्छ भारत योजना शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत होगी। शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को 2021-2026 से 5 वर्ष की अवधि में 1,41,678 करोड़ रूपए के कुल वित्तीय आवंटन से कार्यान्वित किया जाएगा।
  • 602 ब्‍लॉक में क्रिटिकल केयर अस्‍पताल बनेंगे! वित्‍त मंत्री ने बताया कि पोषण पर फोकस किया जाएगा। न्यूट्रीशन 112 अस्परेशनल जिलों में इस पर खास ध्यान दिया जाएगा।
  •  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार की ओर से WHO के स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए इस वर्ष के बजट से अनुमान 94,452 करोड़ रूपये की तुलना में 2021-22 में 2,23,846 करोड़ रुपये आवंटित होंगे।
  • जल जीवन मिशन(शहरी) लॉन्च किया जाएगा, इसका उद्देश्य 4,378 शहरी स्थानीय निकायों में 2.86 करोड़ घरेलू नल कनेक्शनों को सर्वसुलभ जल आपूर्ति व्यवस्था करना है।
  • आत्‍मनिर्भर स्‍वास्‍थ्‍य सेवा की शुरुआत होगी,  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि केंद्र की एक नई योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की जाएगी, इस योजना पर 6 वर्षों में क़रीब 64,480 करोड़ खर्च होगा।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!