Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी BSP; मायावती का बड़ा ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का फैसला क‍िया है। मायावती आज इसकी घोषणा भी करेंगी। मायावती ने कहा क‍ि व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को ध्‍यान में रखते हुए बसपा ने ये न‍िर्णय ल‍िया है।

मायावती ने ट्वीट कर दी जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा

  • बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि‍ सर्वविदित है कि देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ।
  • अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।
  • बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।

बता दें क‍ि इससे पूर्व एनडीए ने जब द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था तब भी बसपा प्रमुख मायावती ने ही सबसे पहले उन्हें समर्थन देने का एलान किया था।

उस समय मायावती ने कहा था क‍ि द्रौपदी मुर्मू (राष्‍ट्रपत‍ि) को समर्थन देते हुए कहा था कि सिर्फ अनुसूचित जनजाति की महिला होने की वजह से ही उनकी पार्टी ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन देने का एलान किया।

मायावती ने यह भी कहा था क‍ि इसे सत्ताधारी बीजेपी या एनडीए की हिमायत के तौर पर नहीं देखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बसपा ने ये फैसला स्वतंत्र होकर किया है। ये न सत्तापक्ष के समर्थन में है न विपक्ष के खिलाफ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!