Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

BSF जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ का प्रयास कर रहे पाक घुसपैठियों को मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2021, सोमवार। भारतीय सेना से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में दम तोड़ते आतंकवाद को फिर से हवा देने के लिए पाकिस्तान इस ओर आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के आए दिन प्रयास कर रहा है। वहीं सतर्क भारतीय जवान हर बार पाक मंसूबों को नाकाम बना रहे हैं।

आज सुबह एक बार फिर पाकिस्तान से भारतीय सीमा में की जा रही घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने नाकाम बना दिया है। यहीं नहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ का प्रयास कर रहे पाक घुसपैठियों को बीएसएफ जवानों ने पाक सीमा के भीतर ही ढेर कर दिया।

घुसपैठ का यह प्रयास सांबा सेक्टर में सीमा से सटे चक्क फकीरा इलाके से किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 09.45 बजे के करीब पाकिस्तान की ओर से एक घुसपैठिया निरंतर भारतीय सीमा की ओर आ रहा था। जवानों ने उसे देख लिया। उसके वापस लौटने के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई परंतु किसी भी चेतावनी को अनसुना करते हुए घुसपैठिया भारतीय सीमा के बिलकुल नजदीक पहुंच गया।

बीएसएफ जवानों ने उसे अंतिम चेतावनी दी परंतु वह पीछे नहीं हटा। इसके बाद जवानों ने गोली मारकर उसे वहीं ढेर कर दिया। जवानों का कहना है कि घुसपैठिए का शव सीमा के नजदीक साफ दिख रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने अभी तक उसका शव नहीं उठाया है।

बीएसएफ अधिकारियों ने पाक घुसपैठिए को मार गिराने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके सतर्क जवानों ने सांबा सेक्टर के बीओपी चक फकीरा के क्षेत्र में बीपी नंबर 64 के पास बाड़ की ओर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने जा रहे एक पाक घुसपैठिया देखा। बार-बार चेतावनी के बावजूद घुसपैठियां पीछे नहीं हटा और बाड़ के आसपास ही संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता रहा। जैसे ही उसने एक बार भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया उसे मार गिरा दिया गया। आप को बता दें कि बीएसएफ जवानों ने इससे पहले इसी जगह 23 अगस्त 2020 को भी पाक घुसपैठिये को मार गिराया था। यही नहीं कुछ हाल ही में इसी क्षेत्र में एक सुरंग भी मिली थी, जिसे आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए बनाया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!