Breaking News :
>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला
उत्तराखण्ड

दून में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर ब्रेक, अब शासन के निर्देश का इंतजार

देहरादून: हाईकोर्ट के आदेश पर दून शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। आगे अभियान चलाने पर अफसर शासन से निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पलटन बाजार समेत शहर के कई अन्य इलाकों में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

हाईकोर्ट ने शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इस मामले में 27 जून से गठित टास्क फोर्स ने शहर की मुख्य सड़कों, गलियों, बाजार और कस्बों से अतिक्रमण ध्वस्त किया।

इस बीच प्रेमनगर में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। यहां अभी भी 20 से ज्यादा बड़े अतिक्रमण नहीं हटाए गए हैं। प्रेमनगर के बाद कार्रवाई पूरी तरह से रुकी पड़ी है। इस बीच इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने से अधिकारी व्यस्त हो गए।

अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कब शुरू होगी। इसे लेकर अफसर शासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। एमडीडीए के उपाध्यक्ष एवं टास्क फोर्स के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि उनकी और जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन समेत अन्य अधिकारियों की बैठक शासन में होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कहना है कि जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!