Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

ब्रैड हॉग ने कहा- रिषभ पंत को चाहिए एक दिमागी कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह का विकल्प माना जा रहा था। पंत ने मौका का फायदा नहीं उठाया और आज हालात ऐसे हैं कि उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में भी नहीं बन पाती है। टेस्ट में उनको रिद्धिमान साहा जबकि लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में केएल राहुल के बाद उनको चुना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग का मानना है पंत वापसी कर सकते हैं बस उनको एक अच्छे दिमागी कोच की जरूरत है। हॉग ने पंत के टीम के बाहर होने पर कहा कि उनको सही कोच की जरूरत है। उनका मानना है कि भारत के युवा बल्लेबाज रिषभ पंत में प्रतिभा काफी है बस उनको जरूरत है तो एक अच्छे दिमागी कोच की। ऐसा कोच जो उनको बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मदद कर पाए।

पंत को लगातार फ्लॉप होने होने की वजह से बाहर बिठाया गया और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल ने जगह पक्का कर ली। खराब फॉर्म की वजह से लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में पंत ने राहुल से अपनी जगह गंवा दी है। उनको हालांकि हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने का मौका मिला था लेकिन इस मौके का भी वो फायदा उठाने से चूक गए।

हॉग ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फैन द्वारा पंत पर किए गए सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बुधवार को फैन से बात की जिसमें सवाल आया कि पंत कैसे एक सर्वश्रेष्ठ कीपर बन सकते हैं।

हॉग ने इस पर जवाब देते हुए लिखा, “जब भी पंत क्रीज पर आते हैं तो मैं टीवी चालू कर लेता हूं। वो एक बेहतरीन इंटरटेनर हैं। उनके साथ असली मुश्किल यह है कि उनके पास हद से ज्यादा प्रतिभा है और वो इस बात को समझ ही नहीं पा रहे कि क्या करें। इस परेशानी से वो दिमागी कोच की सहायता से बड़ी आसानी से बाहर निकल सकते हैं। यह कुछ भी नहीं सिर्फ उनके दिमाग में है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!