Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

Box Office: ‘टॉयलेट…’ चली चीन, अक्षय कुमार की इस फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित

मुंबई । अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा आठ जून से चीन में रिलीज़ होगी ।  श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभिनय के समर्थन में घर घर टॉयलेट बनवाने की कहानी पर बनी थी ।

चीन में फिल्म का नाम – ‘टॉयलेट हीरो’ रखा गया है l पिछले साल अगस्त में आई श्री नारायण सिंह निर्देशित टॉयलेट एक प्रेम कथा एक ऐसे आदमी की कहानी थी जिसकी बीवी शादी के बाद इसलिए घर छोड़ कर भाग जाती है क्योंकि उसके घर में टॉयलेट नहीं होता। बाद में पिता और समाज के ख़िलाफ़ जा कर वो आदमी घर में टॉयलेट बनवाता है। 11 अगस्त 2017 को रिलीज़ हुई टॉयलेट एक प्रेम कथा ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 13 करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और 134 करोड़ 22 लाख रूपये से कुल कलेक्शन किया । फिल्म को चीन में तीन से चार हजार स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है। आमिर खान के बसे बसाये मार्केट यानि चीन में अब भारतीय फिल्मों की तेज़ी से पहुंच होती जा रही है । आमिर ने दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार के जरिये हाल के वर्षों में झंडे गाड़े हैं। सलमान खान की बजरंगी भाईजान, इरफ़ान की हिंदी मीडियम और प्रभास की बाहुबली 2 ने भी चीन को भारतीय फिल्मों का स्वाद चखाया है।

यूनाइटेड नेशंस एनवायर्नमेंट प्रोग्राम (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम) ने फिल्म ”टॉयलेट एक प्रेम कथा” की सराहना की थी । यूनाइटेड नेशंस विश्व की प्रतिष्ठित संस्था है, जो पूरी दुनिया में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसलिए सिनेमा के माध्यम से स्वच्छता और शौचालय को लेकर संदेश और जागरूक करने वाली फिल्म की यूनाइटेड नेशंस ने ट्विटर पर तारीफ की है। फिल्म ”टॉयलेट एक प्रेम कथा” केशव (अक्षय कुमार) और जया (भूमि पेडनेकर) की लवस्टोरी पर आधारित है। जया की शादी केशव से होती है पर जब उसे पता चलता है कि ससुराल में शौचालय नहीं है तो वो अपने पति से शौचालय बनवाने की बात करती है। वह प्रण लेती है कि जब तक घर में शौचालय नहीं होगा वो ससुराल वापस नहीं आएगी। आखिरकार केशव के घर में शौचालय बनवाना पड़ता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!