Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

Box Office: दुनिया भर से रजनी-अक्षय की 2.0 ने अब तक कर ली इतनी कमाई

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ‘2.0’ के हिंदी वर्जन इस मंगलवार को 11 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर अपने बंपर कलेक्शन के जारी रहने का संकेत दे दिया है।

ताज़ा ख़बर ये है कि फिल्म  2.0 ने अपनी रिलीज़ के छह दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर 488 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इंडियन बॉक्स ऑफ़िस से फिल्म को 367 करोड़ और ओवरसीज़ से 121 करोड़ रूपये की कमाई हुई है l आज बुधवार का कलेक्शन आने के बाद फिल्म 500 करोड़ को पार कर जायेगीl

शंकर ने निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 ने अपने रिलीज़ के छठे दिन यानि इस मंगलवार को 11 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया जिसके चलते फिल्म का कुल कलेक्शन अब 122 करोड़ 50 लाख रूपये हो गया है। फिल्म ने वर्किंग डे में 20 करोड़ 25 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और वीकेंड में तगड़ी ग्रोथ मिली थी।

फिल्म को इस हफ़्ते बॉक्स ऑफ़िस पर ऐसा कोई बड़ा ख़तरा नहीं है। फिल्म 2.0 इस साल की 12वीं ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ या उससे अधिक का कलेक्शन किया हैl  इसके साथ ही 2.0 ने हिंदी के डब वर्जन में बाहुबली 2 के कमाये गए 117 करोड़ रूपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया हैl वैसे बाहुबली 2 भारत की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है जिसने 510 करोड़ 99 लाख रूपये का कलेक्शन किया थाl

चेन्नई बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म को 12 करोड़ 58 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है l

केरल में फिल्म 14 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है l 

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म का कलेक्शन अब छह दिनों में 59 करोड़ 30 लाख रूपये हो गया है l 

निर्देशक शंकर षड्मुघम की साल एक अक्टूबर 2010 को तमिल में इंथिरन नाम से एक फिल्म रिलीज़ हुई थी। हिंदी में उसका नाम रोबोट दिया गया। ये उसका दूसरा भाग है। 2.0… में रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है।

रोबोट की इस कहानी में अबकि आने वाले दिनों में मोबाइल फोन की तरंगों से पक्षियों पर होने वाले ख़तरे को बताया गया है।इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रूपये का खर्च आया है। ये भारत की सबसे महंगी है। साल 2010 में 2.0 का पहला भाग हिंदी में रोबोट के रूप में रिलीज़ हुआ था जिसने हिंदी 23 करोड़ 84 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। सभी वर्जन को मिला कर ग्रॉस कलेक्शन 162 करोड़ रूपये हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!