Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

दून उद्योग व व्यापार मंडल द्वारा किए गए शनिवार और रविवार की बंदी को सरकार और प्रशासन दोनों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 सितम्बर 2020, देहरादून। दून उद्योग व व्यापार मंडल द्वारा किए गए शनिवार और इतवार की बंदी के आवाहन का मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, मा० महापौर देहरादून, जिलाधिकारी देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्वागत किया एवं दून उद्योग व्यापार मंडल का इस पहल के लिए आभार भी व्यक्त किया। सरकार और प्रशासन दोनों ने इस पहल में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया है।
इसी क्रम में दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आज शाम देहरादून के महापौर श्रीमान सुनील उनियाल गामा जी से मुलाकात की एवं शनिवार और रविवार की बंदी के दौरान संपूर्ण देहरादून के व्यापक सैनिटाइजेशन के विषय में चर्चा भी की, माननीय महापौर ने यह आश्वस्त किया की 2 दिन का समय मिलने से शहर के सभी बाजारों को अच्छे से सेनीटाइज कर लिया जाएगा एवं अपने देहरादून शहर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए एक ठोस कदम भी होगा।

अतः देहरादून के सभी बाजार आने वाले 3 सप्ताह शनिवार और रविवार दोनों दिन बंद रखे जायेंगे। तीनों शनिवार, 19 सितंबर, 26 सितंबर एवं 3 अक्टूबर 2020 को बाजारों में देहरादून नगर निगम के द्वारा व्यापक सैनेटाइज़शन ड्राइव चलाई जाएगी। साथ ही सप्ताह के बाकी 5 दिन सभी बाजारों का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक का रहेगा।

देहरादून के महापौर श्री सुनील उनियाल गामा से मुलाकात के दौरान दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक श्री अनिल गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महामंत्री श्री सुनील मेसौन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री डी. डी. अरोड़ा मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!