Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

फिल्म जगत में शोक की लहर: कपूर परिवार पर एक बार फिर टूटा दु:ख का पहाड़, एक्टर राजीव कपूर का हुआ निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2021, मंगलवार। फिल्म जगत के एक बार फिर से बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  ऋषि कपूर के बाद राजीव कपूर की मौत कपूर खानदान के लिए एक बड़ा झटका है। एक्टर राजीव कपूर को मंगलवार को हार्टअटैक हुआ। तुरंत उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें  अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने राजीव कपूर को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राजीव की मौत की पुष्टि करते हुए रणधीर कपूर ने कहा, मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर के अलावा नीतू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की एक तस्वीर शेयर करते ​हुए ​दु:ख जाहिर किया।

विदित रहे कि राजीव कपूर को आज भी उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ एकट्रेस मंदाकिनी ने लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’, 1984 में आई फिल्म ‘आसमान’, ‘लवर बॉय’, ‘जबरदस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ में भी काम किया था। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। वहीं राजीव ने फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। राजीव ने एक्टिंग के बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। राजवी कपूर ने फिल्म ‘हिना’ का निर्देशन किया था, जो कि साल 1991 में आई थी। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर उनके भाई रणधीर कपूर थे। इसके बाद 1999 में उन्होंने ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म का निर्देशन किया था। आपको बता दें कि राजीज कपूर ने साल 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!