Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

बॉलीवुड गायक जुबिन ने इस मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र, प्रशंसकों संग खिंचवाई फोटो

त्यूणी : बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे। अपनी मन्नत पूरी होने और जन्मदिन पर उन्होंने सपरिवार मंदिर में दर्शन किए और सोने का छत्र चढ़ाया। इस दौरान देव दर्शन को हनोल मंदिर आए अन्य श्रद्धालुओं ने जुबिन के साथ फोटो भी खिंचवाई।

खासकर युवाओं में जुबिन के साथ सेल्फी लेने को होड़ मची रही। अपनी जादुई आवाज से देश-दुनिया के लोगों के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल बीते महासू देवता के मंदिर हनोल पहुंचे। महासू मंदिर में रात्रि जागरण के बाद जुबिन ने सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

अपनी मन्नत पूरी होने व जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने छह लाख रुपये की लागत से निर्मित सोने का छत्र भी चढ़ाया। बॉलीवुड गायक जुबिन के हनोल आने की सूचना पर उनके सैकड़ों प्रशंसक भी मंदिर पहुंचे। इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। श्रद्धालुओं के अनुरोध पर जुबिन ने मंदिर प्रांगण में अपनी प्रस्तुति भी दी।

जुबिन ने कहा महासू देवता की कृपा से उन्हें गायकी के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली। कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद व क्षेत्रवासियों के अपार स्नेह की बदौलत ही उन्हें बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान, ऐश्वर्या राय जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।

मंदिर समिति ने क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय फलक पर रोशन करने पर जुबिन को स्मृति चिन्ह के रूप में महासू मंदिर की फोटो भेंट की। इस मौके पर जुबिन के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून रामशरण नौटियाल, माता नीना नौटियाल, सचिव मंदिर समिति मोहनलाल सेमवाल, पुजारी गीता राम नौटियाल, राजगुरु गोरखनाथ, मंदिर समिति सदस्य आरएस रावत, एनडी पंवार, सीआर राजगुरु, प्रबंधक नरेंद्र दत्त नौटियाल, सुनील जोशी, रोशन लाल, जय किशन व रमेश आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!