Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड ड्रग्स केस: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। गुरुवार दोपहर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड मेकअप मैन सूरज गोदांबे को ड्रग्स नेक्सस मामले में गिरफ्तार किया है। सूरज गोदांबे एक प्रोडक्शन हाउस में मेकअप डिपार्टमेंट के मुखिया हैl मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे की गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार बॉलीवुड की जांच कर रहा है और अब तक कई बड़े नाम इस मामले में सामने आ चुके हैं।

एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर और दफ्तर पर भी छापा मारा थाl वे लोग जुडिशल कस्टडी में भी रहेl इसके बाद दोनों को जमानत मिल गई। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और अब दोनों को जमानत मिल चुकी हैl कल एनसीबी ने भगोड़े सप्लायर रेगल महाकाल को पकड़ लिया था। उनके पास से ढाई करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की थीl इसमें 5 किलोग्राम हशीष भी शामिल है, जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आज दोपहर एनसीबी ने बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट गोदांबे को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने सूरज को 11 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों पर काम किया हैl महाराष्ट्र एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो ने मुंबई में अंधेरी वेस्ट से 2 लोगों को पकड़ा है और उनके पास से कोकीन के 16 पैकेट और 56 हजार बरामद किए हैl दोनों को 16 दिसंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया है।

सूरज को कोर्ट में बाद में पेश किया जाएगाl सूरज के पहले जमशेद जुम्मन नाम के ड्रग सप्लायर की गिरफ्तारी की गई। उसके घर से 5 किलोग्राम ड्रग्स और 14 लाख रुपए बरामद किए गएl सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को मुंबई में हो गया थाl वह अपने घर पर मृत पाए गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!