Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

हर घर तिरंगा कैंपेन में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं और फैंस से भी भाग लेने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, नई दिल्ली 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस खास मौके का जश्न मनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंपेन हर घर तिरंगा की शुरुआत की है। आजादी के इस अमृत मोहत्सव कैंपेन में अब बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं और अपनी सोशल मीडिया हैंडल की प्रोफाइनल पर तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लेते हुए अपनी प्रोफाइनल पर तिरंगा की तस्वीर लगाते हुए उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मनाने का वक्त आ गया है। गर्व से शान से #HarGharTiranga लहराने का वक्त आ गया है।

आर. माधवन

जैसे ही हम आजादी के 75वे वर्ष में एंट्री कर रहे हैं, हमें उन लोगों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। जिन्होंने हमारे ध्वज को ऊंचा रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी यादों को जीवित रखने के लिए, आइए अपना तिरंगा घर ले आएं और गर्व के साथ इसको फहराएं।

महेश बाबू

तेलुगु सुपरस्टार ने अपने ट्विटर ने लिखा, हमारा तिरंगा… हमारा गर्व। आइए संकल्प लें कि हम अपने तिरंगे को हमेशा ऊंचा रखेंगे 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा।

अनुपम खेर

राष्ट्रवादी अभिनेता अनुपम खेर ने आजादी के अमृत महोत्सव के घर हर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आग्रह करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें तिरंगा नजर आ रहा है।

आपको बात दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन मन की बात में उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक एक विशेष कैंपेन हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंपेन में हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अपने घर को सजाएं।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, आज 2 अगस्त विशेष है। ऐसे वक्त में जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारे देश #HarGharTiranga, हमारे तिरंगे को मनाने के लिए एक सामूहिक आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों की डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!