Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

CDS जनरल बिपिन रावत के निधन से भावुक हुआ बॉलीवुड, अनुपम खेर बोले, “उन्हें देखते ही मुँह से ‘जय हिंद’ निकलता था”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, मुम्बई। सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन से देशभर में शोक की लहर छा गयी है। जनरल रावत को ले जा रहा वायु सेना का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें जनरल रावत समेत 14 लोग सवार थे। जनरल रावत और दूसरे अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड में भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। 

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- जनरल रावत और अपने सैन्य बलों के जवानों के दुखद निधन पर बेहद दुखी और विचलित महसूस कर रहा हूं। सभी परिवारों के लिए प्रार्थनाएं और गहरी संवंदनाएं। सलमान खान ने लिखा- जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सन्य बलों के अन्य लोगों के दुखद क्रैश में निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं।

वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने जनरल रावत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया में लिखा- CDS Gen BipinRawat, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 और फौजी ऑफिसर्स के निधन का सुनकर अत्यंत दुख हुआ।जनरलरावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था।उनसे हाथ मिलाकर दिल और जुबान से खुदबखुद “जय हिन्द” निकलता था! 

अनिल कपूर ने जनरल रावत के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करके उन्हें श्रद्धांजति दी। अनिल ने लिखा- झकझोरने वाली क्षति। सभी परिवारों के लिए संवेदनाएं और दुआएं। मेरा सम्मान है कि जनरल बिपिन रावत से मिल चुका था। ओम सदगति। अजय देवगन ने लिखा- जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और भारतीय सैन्य बल के उनके दल के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा है। सभी के परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं।

विवेक ओबेरॉय ने दुख जताते हुए लिखा- जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। सर, चार दशक तक मातृभूमि की सेवा करने के लिए हम आपको सलाम करते हैं। मैं देश के बेहतरीन जवानों की क्षति के शोक में शामिल हूं। अरुण गोविल ने लिखा- देश के पहले सीडीएस और भारत माता के पराक्रमी सपूत जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। रणदीप हुड्डा ने अपने शोक संदेश में लिखा- सीडीएस बिपिन रावत जी, मैडम रावत और हेलीकॉप्टर क्रैश में दिवंगत हुए सभी को श्रद्धांजलि। परिवारों के प्रति दिली संवेदनाएं। 

कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दुर्घटना पर दुख जताते हुए लिखा- साल की सबसे दुखद खबर। सर बिपिन रावत और उनकी पत्नी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हो गयी। जनरल रावत की सेवाओं के लिए यह देश सदैव कृतज्ञ रहेगा। करण जौहर ने भी जनरल रावत और दूसरे अधिकारियों के दुखद निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!