Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में किया क्वारंटीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, नई दिल्ली। नई दिल्ली, कोरोना वायरस का दर्दनाक कहर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर लगातार जारी है। अब तक कई फिल्मी हस्तियां इस खतरनाक वायरस का शिकार हो चुकी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है। तेज, रेस, मुसाफिर और टैक्सी नंबर 9211 सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकीं समीरा रेड्डी ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है।

समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। समीरा रेड्डी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मैं कल कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं। हम सुरक्षित है और जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं।’

अभिनेत्री ने पोस्ट में अपने सास-ससुर के बारे में भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘भगवान की दुआ से सास-ससुर हमसे अलग और सुरक्षित हैं। हम सकारात्मकता के साथ घर में क्वारंटीन हो गए हैं।’ सोशल मीडिया पर समीरा रेड्डी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि समीरा रेड्डी अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल और सोनू सूद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

अर्जुन रामपाल ने शनिवार रात आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, ‘मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला हूं, हालांकि मुझ में कोई भी कोरोना के लक्षण नहीं है। मैंने खुद को आइसोलेट कर घर में क्वारंटीन कर लिया है और सभी मेडिकल सुविधाएं ले रहा हूं। साथ ही सभी कोविड प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहा हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘जो लोग पिछले 10 दिनों में मेरे कॉन्टेक्ट में आए हैं, वो अपना कोविड टेस्ट करा लें और अपना खायल रखें। ये बहुत ही डरावना वक्त है। लेकिन हम को जागरूक रहना है और थोड़े वक्त के लिए अपना ख्याल रखना है। इसका आगे चल कर हमको फायदा मिलेगा।’ अभिनेता सोनू सूद ने अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘नमस्कार दोस्तों, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसी कारण मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता करने की कोई बात नहीं है, उल्टा अब मेरे पास ज्यादा वक्त रहेगा आपकी मुश्किलों को सही करने का। याद रखें कोई भी तकलीफ… मैं हमेशा आपके साथ हूं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!