Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

आकाश वाटिका, 7 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। बालीवुड स्टार अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अक्षय कुमार को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने का सुझाव दिया गया है, जिसे अक्षय कुमार ने स्वीकार कर लिया है। वे यहां के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक कलाकार के साथ ही अच्छे इंसान भी हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने आज सुबह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में सीएम आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी ने बताया कि अक्षय कुमार को यहां ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे उन्होंने मान भी लिया है।

विदित रहे कि इंटरनेशनल खिलाड़ी अक्षय कुमार निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही साउथ फिल्म रत्सासन रीमेक की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं। इसकी शूटिंग मसूरी में हो रही है। फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत भी नजर आएंगी। बीते मंगलवार को अक्षय कुमार मसूरी पहुंचे। वे यहां की खूबसूरती से बेहद ही प्रभावित हुए। अक्षय कुमार ने पहाड़ों की रानी मसूरी में फिल्म की शूटिंग के साथ ही स्नो फाल भी एंज्वाय किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!