Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 

यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के विधायकों ने थाने में किया हंगामा

आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की माँग की

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 01 मार्च 2024, देहरादून। रेसकोर्स में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है बता दें यह शव रेसकोर्स स्थित विधायक हॉस्टल से कुछ ही कदम दूर एक फ्लैट के बाथरूम में रस्सी से लटका हुआ मिला। मामले को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताया जा रहा है हालांकि लड़की के परिजनों ने इस मामले पर हत्या की आशंका जताई है। सैकड़ों लोगों ने पहले घटनास्थल और बाद में थाने जाकर हंगामा किया। उधर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के विधायक मौके पर पहुंचे और फिर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। परिजनों की तहरीर के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक  बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी एक गरीब परिवार से है और उसकी मां कूड़ा बिनने का काम करती है। किशोरी रेस कोर्स स्थित एक शिक्षिका के फ्लैट में नौकरानी का काम करती थी। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को भी वह करीब पाँच बजे घर आई थी। उसने अपनी सहेलियों को बताया कि राजन लूथरा ने उसे बेल्ट से मारा है। उसने सहेलियों को निशान भी दिखाए थे। पिता ने बताया कि वह वापस नहीं जाना चाहती थी, लेकिन राजन लूथरा का गार्ड घर आया और जबरदस्ती अपने साथ ले गया। पिता के अनुसार करीब एक बजे उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह अस्पताल गए, लेकिन वहां भी उन्हें मिलने नहीं दिया गया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस के मुताबिक उसके गले पर निशान हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी वह बाथरूम में टेबल लेकर जाती दिख रही है। उधर, नाबालिग की मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग फ्लैट के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने फ्लैट में तोड़फोड़ की भी कोशिश की।

इसके अलावा भीड़ ने थाने में भी प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नाबालिग की मौत के मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में जाँच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। इस दौरान विधायक विनोद चमोली सहित पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!