Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
देश

कुवैत के हादसे में मारे गए भारतीयों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया भारत

कुवैत की इमारत में लगी आग ने 45 भारतीयों की ले लीं जान 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 जून 2024, नई दिल्ली। कुवैत की एक इमारत में बुधवार को लगी आग ने 45 भारतीयों की जानें ले लीं। आग इतनी भयावह थी कि धुएं के गुबार में जान बचाने के लिए कोई उपाय न दिखने पर कई लोगों ने मजबूरी में इमारत से छलांग लगा दी थी। अब हादसे में मारे गए भारतीयों के शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह कोच्चि पहुंच गया है। साथ में राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी मौजूद हैं। मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए भारत वापस लाया गया है।

कई घरों के चिरागों को आग ने छीन लिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंजीनियर, ड्राइवर, सुपरवाइजर और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले पीड़ित अपने घरों का खर्चा चला रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर केरल (23) से हैं। इसके बाद तमिलनाडु से सात, आंध्र प्रदेश में तीन, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा से दो-दो और बंगाल, बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा से एक-एक हैं, जिनकी मौत हुई है।

इन लोगों की गई जान

मृतकों के नामराज्य
वीराचामी मरियप्पनतमिलनाडु
चिन्नाधुरई कृष्णमूर्तितमिलनाडु
राजू इबामेसनतमिलनाडु
थॉमस चिरायिल ओमेनकेरल
अनिल गिरीहरियाणा
विजय कुमार प्रसन्नाकर्नाटक
सिवाशंकर गोविंदनतमिलनाडु
करुप्पनन रामूतमिलनाडु
अनीश कुमार उन्नान कैंडीकेरल
शमीर उमरुद्दीनकेरल
मैथ्यू थॉमसकेरल
सत्यनारायण मोल्लेतिआंध्र प्रदेश
शियो शंकर सिंहबिहार
अरुण बाबूकेरल
केलू पोनमलेरीकेरल
साजू वरुघसेकेरल
महम्मद जहूरओडिशा
भुनफ रिचर्ड रॉय आनंद मनोहरनतमिलनाडु
रेंगिथ कुंडादुक्कमकेरल
आकाश शशिधरन नायरकेरल
प्रवीण माधव सिंहझारखंड
शिबू वर्गीसकेरल
डेनी बेबी करुणाकरणमहाराष्ट्र
नूह कुप्पन्ते पुरक्कलकेरल
संतोष कुमार गौडाओडिशा
बहुलेयन मरक्कदथ परम्बिलकेरल
स्टेफिन अब्राहम साबूकेरल
साजन जॉर्जकेरल
द्वारिकेश पटनायकपश्चिम बंगाल
मुरलीधरन नायर पुलिनिल कुन्ना वासुदेवनकेरल
लुकोसे वडाकोट्टू ओओनुननीकेरल
मोहम्मद शरीफ याहूप शरीफतमिलनाडु
श्रीहरि प्रदीपकेरल
श्रीजेश थंकप्पन नायरकेरल
बिनोय थॉमसकेरल
अंगद गुप्ताउत्तर प्रदेश
एमडी अली हुसैनझारखंड
जयराम गुप्ताउत्तर प्रदेश
नितिन कुथुरकेरल
लोकनाधाम तमाडाआंध्र प्रदेश
सुमेश सुन्दरन पिल्लईकेरल
विश्वास कृष्णनकेरल
ईश्वरुदु मीसालाआंध्र प्रदेश
हिम्मत रायपंजाब
सिबिन थेवरोट्टू अब्राहमकेरल

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!