Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डपिथौरागढ़शैक्षिक गतिविधियाँ

बोर्ड परीक्षा अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाए : जिलाधिकारी रीना जोशी

परिषदीय परीक्षा-2023 के सफल आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मत महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2023, सोमवार, पिथौरागढ़। आगामी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक जनपद में आयोजित होने जा रही #परिषदीय परीक्षा (बोर्ड एग्जाम)-2023 के सफल आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ स्थित गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उपस्थित #केंद्र व्यवस्थापकों एवं कस्टोडियन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करायी जाय। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि परीक्षा में नकल बिल्कुल न होने पाए। बोर्ड परीक्षा अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाए। परीक्षार्थियों को पूर्व में ही निर्देश जारी कर दिए जायें कि वे परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल व नकल में सहयोगी अन्य उपकरणों को अपने साथ में न लेकर जायें। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों में पहुँचने हेतु विद्यार्थियों को आवागमन की समस्या न हो इसके लिए एआरटीओ को निर्देशित कर दिया जाएगा ताकि उनके द्वारा ऐसे मार्गों पर बस एवं टैक्सी आदि वाहनों का संचालन सुचारु रुप से कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देशित कर दिया जाएगा कि एंबुलेंस आदि वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था रखें ताकि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी को स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होने पर उसे उचित समय पर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा सके।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया द्वारा बोर्ड परीक्षा आयोजन को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने हेतु जनपद में कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 20 संवेदनशील केंद्र एवं 1 अति संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र उन केंद्रों को घोषित किया गया है जिनकी पहुँच सड़क मार्ग से दूर है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में जनपद में कुल 12822 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जिनमें से हाई स्कूल की परीक्षा 6287 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 6535 परीक्षार्थी देगें। हाई स्कूल में संस्थागत परीक्षा 6223 एवं व्यक्तिगत परीक्षा 64 परीक्षार्थी देंगे जबकि इंटरमीडिएट में संस्थागत परीक्षा 6389 एवं व्यक्तिगत परीक्षा 146 परीक्षार्थी देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!