Breaking News :
>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना संक्रमण का कहर थमा भी न था कि ब्लैक फंगस ने बढ़ा दी चिंता, तेलंगाना व राजस्थान ने घोषित की महामारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बाद एक और नई बीमारी सरकारों की मुसीबत बढ़ा रही है। ब्लैक फंगस का कहर अब देश में बढ़ता जा रहा है। म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है। लेकिन ये गंभीर इंफेक्शन है, जो मोल्ड्स या फंगी के एक समूह की वजह से होता है। ये मोल्ड्स पूरे पर्यावरण में जीवित रहते हैं। ये साइनस या फेफड़ों को प्रभावित करता है।

यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में इसके मरीज मिल रहे हैं। अब तक सात राज्यों में यह फैलने की सूचना है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र इसमें शामिल हैं।  देश के दो राज्यों ने इसे अपने राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। तेलंगाना और राजस्थान ने इसे महामारी घोषित किया है। तेलंगाना सरकार ने इसे लेकर एडवायजरी जारी की है। अब राज्य में आने वाले हर केस की जानकारी देनी होगी और सतर्कता बरतनी होगी।

कई राज्यों में ब्लैक फंगस की बढ़ती संख्या को देखते हुए गुरुवार को तेलंगाना सरकार ने इसे अपने राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत इसे राज्य में एक उल्लेखनीय बीमारी के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

राजस्थान में ब्लैक फंगस के 100 केस सामने आ चुके हैं। राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित करने के साथ ही इसके इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाने का निर्णय लिया है। राजस्थान के भिवानी में भी दस मामले सामने आए हैं, राजस्थान में पहले भी जयपुर और अन्य कुछ जिलों में केस दर्ज किए गए थे।

कोरोना के कारण सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, लेकिन कोरोना से अब वहां हालात सुधर रहे हैं लेकिन ब्लैक फंगस ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के करीब 1,500 मामले सामने आए हैं।

यूपी के लखनऊ में ब्लैक फंगस के 50 केस सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लैक फंगस के ये 50 केस आए हैं। मेरठ में भी 42 केस आए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई। यूपी के ही अलीगढ़ में दो केस सामने आए हैं।

राजधानी दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में ब्लैक फंगस के कारण एक मरीज़ की मौत हुई है, जबकि मैक्स, एम्स और सर गंगाराम अस्पताल में दर्जनों केस दर्ज किए गए है। इसके साथ ही बिहार में भी ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!