Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड के दौरे पर आए बीएल संतोष ने भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के कामकाज की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने मंगलवार शाम को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने जिला और विधानसभा स्तर पर भी इसी तरह की समितियों का तत्काल गठन करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने चुनाव प्रबंधन समिति और इसके 33 विभागों के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही जिला और विधानसभा स्तर पर चुनाव प्रबंधन समितियों के गठन की प्रगति का ब्योरा लिया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र स्तर तक प्रबंधन समितियों को सक्रिय कर दिया जाए। उन्होंने चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी पदाधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता चुनाव अभियान में जी-जान से जुट जाएं। बैठक में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी व सुरेश भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, विधायक महेंद्र भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला आदि उपस्थित थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की प्रांतीय टोली के अलावा प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भी समन्वय बैठक हो सकती है। इस सिलसिले में संघ के पदाधिकारी देहरादून पहुंच रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!