Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज से भाजपा का ‘सेवा सप्ताह’ की होगी शुरुआत

आकाश ज्ञानं वाटिका, 14 सितम्बर, 2020, सोमवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को नोएडा के छपरौली गांव से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। यहां उन्होंने दलित परिवारों को फल वितरण किए। इसके बाद कल्पवृक्ष का पौधा लगाया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक चौधरी धीरेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों के लिए जीते हैं : जेपी नड्डा

कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों के लिए जीने वाले शख्स हैं। उनके कठिन परिश्रम और कुशल नेतृत्व की वजह से आज देश अन्य देशों के मुकाबले कोविड 19 के कहर से भारत को काफी हद तक बचाया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूती से लड़ी जा रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है। पार्टी द्वारा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान, पौधरोपण, फल वितरण, सरकारी योजनाओं का लाभ समेत कई कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान के जरिये कोरोना से जंग जीतने के लिए प्लाज्मा बैंक मजबूत होगा। इससे पहले जेपी नड्डा 168 स्थित छपरौली गांव में पहुंचे जहां पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस दौरान गरीबों को राशन और फल वितरित किए जाएंगे। जबकि पौधारोपण भी किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!