Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान : “वर्तमान में बंगाल में जैसे हालात हैं वह लोकतंत्र के लिए खतरा है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2021, बुधवार, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वर्तमान में बंगाल में जैसे हालात हैं, वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पार्टी होने के नाते भाजपा का दायित्व है कि वह बंगाल के बिगड़ते वातावरण की सच्चाई से देशवासियों को अवगत कराए, ताकि जम्मू-कश्मीर जैसी परिस्थिति बंगाल में न हों।

मंगलवार को चुनाव के बाद बंगाल विषय पर आयोजित वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता कैलाश विजयवर्गीय ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव के बाद हिंदू समाज को कतिपय कट्टरपंथियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इन घटनाओं से समाज को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत का प्रश्न नहीं, बंगाल में उपजे हालात राज्य के साथ ही देश के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रखर राष्ट्रवाद के अगुआ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बांग्ला बचाओ के लिए काम किया था। भाजपा के लोग मुखर्जी के कार्यो को आगे बढ़ाते हुए बंगाल को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा एक जिम्मेदार पार्टी होने के नाते बंगाल की संस्कृति, भाषा और क्रांतिकारियों के बंगाल की मिठास को कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती से आनंद मठ बांग्ला, वंदेमातरम, जन गण मन जैसे नारे व गीत राष्ट्र को मिले हैं। वहां की भाषा राष्ट्रभक्ति से आज भी नए जोश को धार देती है। ऐसी महान धरती के निवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है और सताने का काम किया जा रहा है। भाजपा इसके खिलाफ लड़ती आई और आगे भी लड़ेगी।

अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बंगाल के बिगड़ते माहौल पर विपक्ष मौन बना हुआ है। यह समय भाजपा की हार और जीत का नहीं, वहां के उपजे हालात का लेकर है। भाजपा बंगाल की जनता के साथ खड़ी है। संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। वेबिनार में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता जुड़े।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!