Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज

  •  शामिल हुए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मिले झटके के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्घाटन भाषण के साथ बैठक शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ समाप्त होगी। इस बैठक में पार्टी के 124 सदस्य शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जुड़ेंगी।। वर्ष 2022 में सात राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी और मंथन होगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी।’ उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते जिन नेताओं व लोगों की असमय मौत हुई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही एक शोक प्रस्ताव भी पारित होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!